Menu
blogid : 19157 postid : 1388391

भारत की इस जगह गिरा था भगवान गणेश का कटा हुआ सिर, आज बन गया है आस्था का केंद्र

भगवान गणेश जी का सिर कैसे कटा? कैसे हाथी का सिर उनके शरीर से जोड़ा गया ? इस कहानी से तो हर कोई परिचित है, लेकिन वह कटा हुआ सिर आज कहां है क्या इसके बारे में आपको जानकारी है?

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal13 Sep, 2019

 


 

किसने भगवान गणेश का सिर धड़ से अलग किया

पौराणिक कहानी के अनुसार, माता पार्वती को स्नान के लिए जाना था लेकिन उनके द्वार पर पहरा देने के लिए कोई नहीं था, तभी मां ने अपने तन की मैल से एक बच्चे की रचना की, वो थे गणेश। मां पार्वती ने गणेश को द्वारपाल बनाकर किसी को भी अंदर ना आने का आदेश दिया। कुछ ही क्षणों में वहां भगवान शिव उपस्थित हुए, जिन्हें गणेश ने अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं दी. अनेक यत्नों के बाद भी जब गणेश ने भगवान शिव को अंदर ना जाने दिया तो इस बात से अंजान कि गणेश उन्हीं का पुत्र है, भगवान शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने शस्त्र से गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। अपने पुत्र गणेश को इस तरह धरती पर कटे हुए धड़ के साथ जब माता ने देखा तो वे बेहद क्रोधित हो गईं और शिव से कहा कि वे गणेश को पहले जैसा जीवित कर दें। तभी भगवान शिव ने हाथी का सिर गणेश के शरीर से जोड़ दिया।

 

 

pic02

 

कहां है भगवान गणेश का सिर

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने क्रोधित होकर जिस सिर को धड़ से अलग किया, वो आज उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रसिद्ध नगर अल्मोड़ा से शेराघाट होते हुए 160 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ी वादियों के बीच बसे सीमान्त कस्बे गंगोलीहाट में स्थित है। इस जगह को पाताल भुवनेश्वर गुफा के नाम से जाना जाता है। आज यह गुफा भक्तों की आस्था का केंद्र है। मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने ही गणेश के मस्तक को गुफा में रखा था।

 

pic03

 

108 पंखुड़ियों वाला ब्रह्मकमल

इस गुफा में भगवान गणेश कटे ‍‍शिलारूपी मूर्ति के ठीक ऊपर 108 पंखुड़ियों वाला शवाष्टक दल ब्रह्मकमल सुशोभित है, जिसे भगवान शिव ने ही यहां स्थापित किया था। इस ब्रह्मकमल से पानी भगवान गणेश के शिलारूपी मस्तक पर दिव्य बूंद टपकती है और मुख्य बूंद आदिगणेश के मुख में गिरती हुई दिखाई देती है…Next

 

 

Read more

स्वयं भगवान राम ने बनाई थी पापों से मुक्त कराने वाली इस मूर्ति को

महाभारत में शकुनि के अलावा थे एक और मामा, दुर्योधन को दिया था ये वरदान

आज भी मृत्यु के लिए भटक रहा है महाभारत का एक योद्धा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh