Menu
blogid : 19157 postid : 1092151

क्यों आस्था का केंद्र है वह कुआं जिसमें अशोक ने फेंकवायी थी अपने 99 भाईयों की लाशें

बिहार की राजधानी पटना में स्थित “अगम कुआं” और इसके साथ “माता शीतला जी” का मंदिर कई चमत्कारों और रहस्यों को अपने में समेटे हुए है. शीतला माता मंदिर और अगम कुआं का संबंध सम्राट अशोक के काल से है. इस मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है. मान्यता है कि अगम कुआं के पवित्र जल से स्नान करने से बांझपन के निवारण के साथ कई और रोगों से भी मुक्ति मिलती है.

14


अगमकुआंकारहस्य– सम्राट अशोक के काल से इस कुएं का धार्मिक महत्व रहा है. साथ ही इस मंदिर और कुएं से जुड़ी कई मान्यताएं और रहस्य भी हैं. कई रहस्य आज भी लोगों के मन में घर किए हुए हैं. जैसे- इस कुएं का पानी सूखता क्यों नहीं है? क्या अगम कुआं में दबा था सम्राट अशोक का खजाना? आखिर क्यों सम्राट अशोक ने अपने 99 भाइयों की हत्या कर उनकी लाशें इसी कुएं में डलवाई?

Read:जानिए भगवान गणेश के प्रतीक चिन्हों का पौराणिक रहस्य


अगम कुआंकी विशेषता- इस कुएं की खुदाई सम्राट अशोक के काल 273-232 ईस्वी पूर्व में की गई थी. इस कुएं की खासियत यह है कि इतना पुराना कुआं होने के बाद भी यह कभी नहीं सूखता है. इस कुएं की एक और खासियत है, इसमें पानी का रंग बदलता रहता है. इस कुएं की गहराई के संबंध में पुरातत्व विभाग का कहना है कि ‘कुएं की गहराई लगभग 105 फ़ीट है’. इस कुएं की गहराई को देखते हुए इसका नाम “अगम कुआं” रखा गया है.

13


अशोककाखजाना- कहा जाता है कि इस कुएं के अन्दर 9 और कुएं हैं और सबसे अंत में एक तहखाना है. यहाँ सम्राट अशोक का खजाना था. इसे खजाना गृह भी कहा जाता है. खजाना गृह अशोक के साम्राज्य कुम्हरार से सुरंग के द्वारा जुड़ा हुआ था.

15


अशोक ने कुआं में 99 भाइयों को डाला- मान्यता यह है कि अशोक ने राजा बनने के लिए अपने 99 भाइयों की हत्या कर उनकी लाशें इस कुएं में डलवाई थी. इस घटना का वर्णन उस समय के चीनी यात्रियों ने भी अपने पुस्तक में की है. इसके साथ इस पुस्तक में यह भी वर्णन है कि सम्राट अशोक अपने विरोधियों को मरवाकर उनकी लाशें भी यहीं फेंकवाते थे.

Read: क्या है इस रंग बदलते शिवलिंग का राज जो भक्तों की हर मनोकामना पूरी करता है?

क्या है धार्मिक मान्यता- अगम कुएं के पास ही है शीतला माता का मंदिर. पहले कुएं की पूजा की जाती है फिर शीतला माता की. रोज़ाना यहां अनेकों भक्त कुएं की पूजा करने आते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस कुएं के जल का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है. साथ ही यह भी कहना है कि इस कुएं के जल से स्नान करने से कुष्ठ रोग भी दूर हो जाते हैं. Next…

Read more:

पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए श्री कृष्ण ने किया इन्द्र के साथ युद्ध जिसका गवाह बना एक पौराणिक वृक्ष…

शिव-पार्वती के प्रेम को समर्पित हरितालिका तीज की व्रत कथा और पूजन विधि

सभी ग्रह भयभीत होते हैं हनुमान से…जानिए पवनपुत्र की महिमा से जुड़े कुछ राज


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh