Menu
blogid : 19157 postid : 1296334

समुद्रशास्त्र : ये 3 राशि वाली लड़कियां बनती हैं परफेक्ट पार्टनर, भूलकर भी न करें शादी से मना

शादी एक ऐसा शब्द है जिसके बारे सभी लोगों के अपने ही विचार है, लेकिन शादी को जिम्मेदारियों और सहयोग से जोड़कर देखा जाता है. वास्तव में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जिंदगी में ऐसा पार्टनर आए जो उसके लिए परफेक्ट मैच साबित हो सके. देखा जाए तो सबकुछ स्वभाव और आपसी समझ पर निर्भर करता है, लेकिन दूसरी तरफ समुद्रशास्त्र में राशिनुसार स्वभाव के बारे में बताया गया. इसके अनुसार अगर आप इन राशि की लड़कियों से शादी करते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली रहने के साथ किस्मत भी चमक जाएगी.


cover

कर्क राशि वाली लड़कियां

इस राशि वाली लड़कियां बहुत भावुक होती हैं, प्यार हो या शादी अगर इनके भीतर अपने साथी को लेकर भावनाएं उत्पन्न हो जाएं, तो फिर उस रिश्ते को अंत तक निभाती हैं. एक और खास बात है जब ये किसी से प्यार करती हैं,  तो उस प्यार की भी कोई सीमा नहीं होती. साथ ही अपने पार्टनर के लिए ये लड़कियां पूरी तरह समर्पित रहती हैं. अगर इनका साथी शर्मीला है तो उसे पास लेकर आने के लिए ये खुद ही आगे बढ़ती हैं, लेकिन अगर साथी भी शारीरिक आकर्षण पसंद करता है, तो ये दोनों मिलकर बेहतरीन पल जी सकते हैं. अब जीवनसाथी को खुश करने के बाद दूसरी जिम्मेदारी परिवार और बच्चों को लेकर बनती है. बच्चों की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने, घर के बड़ों का ध्यान रखना इन्हें सब आता है.


cancer

मेष राशि वाली लड़कियां

इनके जो दिल में है, वही जुबां पर भी है. लड़कियों का यही अंदाज लड़कों को उनके प्रति काफी आकर्षित करता है. जो लड़कियां स्वभाव में ऊपर से कुछ और अंदर से रहस्यमयी स्वभाव की निकलती हैं, ऐसी लड़कियों से जल्द ही ऊब जाते हैं लड़के, लेकिन जब बात पार्टनर के लिए कुछ कर दिखाने की हो, तो इनसे बेहतरीन साथी कोई नहीं हो सकता. किसी भी समय इनसे मदद मांगी जाए, ये अपने पार्टनर को पूरी मदद करती हैं, लेकिन बदले में अपने पार्टनर से भी ऐसी ही अपेक्षा रखती हैं जो यदि ना मिले तो इनका गुस्सा संभालने लायक नहीं होता. इन्हें इग्नोर करने की गलती ना करें. साथ ही मेष राशि की महिलाएं अगर किसी में रुचि ना रखती हों, तो उनकी ओर आसानी से आकर्षित नहीं होतीं.


Aries


सिंह राशि वाली लड़कियां

यह एक ऐसी राशि है जो केवल और केवल अपने गुस्से के लिए जानी जाती है. लेकिन इस राशि की महिलाओं की यदि आप खूबियां जान लें, तो आप अपनी सोच को तुरंत बदलने के लिए मजबूर हो जाएंगे. मजबूत व्यक्तित्व, किसी से ना घबराने वाली, हर कठिनाई के लिए डटकर खड़ी होने वाली होती हैं सिंह राशि की महिलाएं. ऐसी लड़कियों को अपना बनाने के लिए लड़के किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन जिस किसी पर भी ये महिलाएं अपना दिल दे बैठती हैं, उनकी तो समझिए कि किस्मत ही खुल गई हो. ये लड़कियां घर-परिवार से लेकर दोस्तों और समाज के सामने अपने पार्टनर की मर्यादा बनाए रखती हैं. इन्हें मालूम है कि कब, कहां, क्या बात करना सही है.

-leo

इन 3 तरह की राशि वाली लड़कियों के मजबूत व्यक्तित्व की वजह से आपको जीवन भर इनसे प्यार और सहयोग मिलेगा, ऐसा समुद्रशास्त्र में वर्णित किया गया है…Next


Read More:

समुद्र शास्त्र: अगर इस उंगली पर है तिल मिलता है प्यार, दौलत और शोहरत

समुद्रशास्त्र : अगर नहीं बनता आपके हथेलियों पर पूरा चांद तो ऐसे हैं आप, जानें ये 8 बातें

समुद्रशास्त्र : होंठों की बनावट देखकर किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं ये बातें

समुद्र शास्त्र: अगर इस उंगली पर है तिल मिलता है प्यार, दौलत और शोहरत
समुद्रशास्त्र : अगर नहीं बनता आपके हथेलियों पर पूरा चांद तो ऐसे हैं आप, जानें ये 8 बातें
समुद्रशास्त्र : होंठों की बनावट देखकर किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं ये बातें


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh