Menu
blogid : 19157 postid : 1388399

पितृ पक्ष 2019 : कौए का यमराज से क्या है सम्बध, श्राद्ध पूजन में पूर्वजों की थाली के साथ क्यों रखा जाता है इनके लिए अन्न

आपको याद होगा, बचपन में छत पर काला कौआ बैठे देखकर हम उसे ‘कौआ मामा’ कहकर बुलाते थे। वहीं दूसरी तरफ आम धारणा ये भी थी कि जिस घर की छत पर कौआ बैठकर कांव-कांव करता है, वहां किसी अतिथि के आने की सम्भावना रहती है। इन सभी मान्यताओं के पीछे क्या आपने कभी सोचा है कि कौए को शास्त्रों और पुराणों में इतना महत्व क्यों दिया गया है। श्राद्ध में भी पूर्वजों की थाली के साथ कौए के लिए भी अन्न निकालकर रखा जाता है।आइए, हम बताते हैं इसके पीछे का कारण-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal17 Sep, 2019

 

 

कौए को कहा जाता है यमराज का दूत

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि शास्त्रों में कौए को यमराज का दूत कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब हम श्राद्ध में अपने पूर्वजों को अन्न का भोग लगाते हैं और कौए के लिए अन्न की थाली रखते हैं, तो कौआ यमराज का दूत होने के नाते यमलोक में जाकर हमारे पूर्वजों की आत्माओं को उनकी संतान और वंश की स्थिति के बारे में बताता है। श्राद्ध भोज में शामिल किए गए भोजन की मात्रा और खाद्य समाग्री को देखकर कौआ यमलोक में जाकर सुख-सुविधा और जीवन से जुड़े हर पहलुओं के बारे पूर्वजों को विवरण देता है, जिससे हमारे पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है कि उनकी पीढ़ी सुख और सुविधा के साथ अपना जीवन निर्वाह कर रही है।

 

yamraj

 

 

जानवरों को सताने से नहीं मिलता कभी मोक्ष

शास्त्रों में कहा गया कि जानवरों को कभी किसी भी प्रकार से हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। जानवर इंसानों से अधिक भगवान को प्रिय होते हैं, ऐसे में उनके द्वारा कही हुई सुख और दुख की बात भगवान तक तत्काल ही पहुंचती है। जानवरों को क्षति पहुंचाने वाले मनुष्यों को जीवन में कभी न कभी नियति द्वारा उनके कर्मों का फल अवश्य मिलता है…Next

 

Read More:

अर्जुन से नहीं कर्ण से करना चाहती थी द्रौपदी विवाह, पढ़िए महाभारत की अनोखी प्रेम कहानी

महाभारत की इन 10 जगहों के हैं आज ये नाम, जानेंं खास बातें

महाभारत के युद्ध में बचे थे केवल 18 योद्धा, जानिए इस अंक से जुड़े आश्चर्यजनक रहस्य

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh