Menu
blogid : 19157 postid : 1388227

शूर्पणखा ने रावण को सर्वनाश का दिया था श्राप, वो घटना जिसके बाद लंकापति से नफरत करने लगी थी उसकी बहन

रामायण में रावण का चरित्र नकारात्मक होते हुए भी वह ज्ञानी और पराक्रमी योद्धा कहलाता था। रावण के पराक्रम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने कई देवी-देवताओं को भी अपने वश में कर रखा था। उसने अपने जीवनकाल में कई युद्ध अकेले ही जीते थे। अक्सर हमारे मन में यह विचार आता है कि जब रावण इतना ही पराक्रमी था, तो उसका नाश क्यों हुआ?

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal25 Jul, 2019

 

supanakha 1

 

रावण का नाश होने में प्रभु राम की शक्ति तो थी ही, पर एक बात और भी थी जो रावण के विनाश का कारण बनी। वो था रावण की बहन शूर्पणखा का दिया हुआ श्राप, जिसकी वजह रावण ही नहीं बल्कि उसके पूरे कुल का नाश हो गया। अब ऐसे में मन में एक सवाल उठता है कि रावण तो अपनी बहन को बहुत प्यार करता था फिर उसने अपने ही भाई को श्राप क्यों दिया?

 

आइए, जानते हैं इसके पीछे की कहानी-

 

supanakha

 

शूर्पणखा राजा कालकेय के सेनापति से करती थी प्रेम

कहा जाता है कि विद्युतजिव्ह राजा कालकेय का सेनापति था। रावण हर राज्य को जीतकर अपने राज्य में मिलाना चाहता था, इस कारण रावण ने कालकेय के राज्य पर चढ़ाई कर दी थी। कालकेय का वध करने के बाद रावण ने विद्युतजिव्ह का भी वध कर दिया था। कहा जाता है कि रावण ये बात नहीं जानता था कि उसकी बहन कालकेय सेनापति विद्युतजिव्ह से प्रेम करती है, इस वजह से रावण ने उसका भी वध कर दिया, जबकि कई पौराणिक कहानियों में माना जाता है कि रावण जानता था कि उसकी बहन को विद्युतजिव्ह से प्रेम है इसी कारण उसने उस योद्धा की हत्या कर दी।

ramayan

 

शूर्पणखा ने दिया था श्राप

शूर्पणखा को जब अपने भाई के इस कृत्य के बारे में पता चला, तो वो क्रोध और दुख के मारे विलाप करने लगी और उसने दुखी मन से रावण को श्राप दिया कि मेरे कारण ही तुम्हारा सर्वनाश होगा और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सीता हरण में शूर्पणखा ने सबसे मुख्य भूमिका निभाई थी. … Next

 

 

Read More :

अर्जुन से नहीं कर्ण से करना चाहती थी द्रौपदी विवाह, पढ़िए महाभारत की अनोखी प्रेम कहानी

महाभारत की इन 10 जगहों के हैं आज ये नाम, जानेंं खास बातें

महाभारत के युद्ध में बचे थे केवल 18 योद्धा, जानिए इस अंक से जुड़े आश्चर्यजनक रहस्य

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh