Menu
blogid : 19157 postid : 1311044

चाणक्य नीति : इन 3 चीजों से अगर आप भी हैं असंतुष्ट, तो जीवन में कभी नहीं रह पाएंगे खुश

पहले कहा जाता था कि जीवन में अगर खुश रहना है, तो संतुष्ट रहना सीख लीजिए, लेकिन आधुनिक युग की गलाकाट प्रतियोगिता में अंसतुष्ट रहने को हमेशा नए प्रयासों और सफलताओं का सूचक माना जाता है. अब ऐसे में दोनों ही बातों में विरोधाभास की स्थिति दिखाई देती है. मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि संतुष्ट रहें या अंसतुष्ट?

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में ऐसी बातें बताई है जिन पर संतुष्ट और अंसतुष्ट रहना चाहिए.


chanakya 4


इन चीजों से रहना चाहिए संतुष्ट

1. अपनी स्त्री

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी पुरुष को अपनी पत्नी या प्रेमिका से संतुष्ट रहना चाहिए. जो पुरुष अपनी स्त्री से संतुष्ट नहीं रहता वो जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता और सदैव परेशान रहने वाला व्यक्ति जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता है.


2. भोजन

हमें जो भोजन घर में मिले, उसीसे संतुष्ट रहना चाहिए. घर का भोजन छोड़कर बाहर के खाने वाला व्यक्ति जल्दी बीमारियों से घिर जाता है. वह हमेशा ही अपना नुकसान करता है. ऐसा इंसान सिर्फ स्वाद के चक्कर में अपनी सेहत से समझौता करता है और कई बीमारियों का शिकार हो जाता है, इसलिए मनुष्य को जो भोजन अपने घर पर मिलता है, उसी से संतुष्ट रहना चाहिए.


chanakya1


3. धन

आपके पास जितनी भी दौलत है उससे खुश रहना चाहिए. अगर आप अपने धन संपदा से खुश नहीं है, तो उसे बढ़ाने का प्रयास सकारात्मक ढंग से करना चाहिए, लेकिन कभी भी असंतुष्ट नहीं रहना चाहिए. हमेशा असंतुष्टि के भाव से आप तनाव का शिकार हो सकते हैं.


Read: चाणक्य नीति के अनुसार इन चार कार्यों के बाद स्नान करने से मिलती है लम्बी आयु


इन चीजों में कभी नहीं रहना चाहिए संतुष्ट

1. ज्ञान

ज्ञान के विषय में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस धरती पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बना, जिसे पूरी तरह ज्ञान प्राप्त हो गया हो इसलिए ज्ञान की कोई सीमा नहीं है किसी भी व्यक्ति को जीवन में ज्ञान से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए.


2. दान

दान देकर कभी भी संतुष्ट नहीं होना चाहिए. जीवन की हर परिस्थिति में दान करना चाहिए, क्योंकि दान एक ऐसा पुण्य कर्म है जिसका फल जीवन में कभी ना कभी हमें मिलता है.



download


3. जप

आप अपने काम में चाहें कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, लेकिन कभी भी भगवान का नाम लेना बंद नहीं करना चाहिए. भगवान का नाम लेने से हर प्रकार के संकट टल जाते हैं. जीवन में जप का बहुत महत्व है…Next


Read More:

अगर चाणक्य के इन 5 प्रश्नों का उत्तर है आपके पास तो सफलता चूमेगी आपके कदम

चाणक्य नीति : इस कारण से नहीं करना चाहिए सुंदर स्त्री से विवाह, जानें ऐसी 4 बातें

चाणक्य नीति : कभी भी न रहें ऐसी स्त्री के साथ, जानें ये 6 बातें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh