फिश एक्वेरियम के बारे में जो आपके घर की शोभा को बढ़ाने के साथ वास्तु के लिए भी सही है। घर पर मछलियों का होना वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ लाभ देने वाला होता है। इसलिए आपके लिए इस बात को जानना जरूरी है कि मछलियों को घर पर रखने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। घर में आप मछलियों को उनके एक्वेरियम में रख सकते हैं। लेकिन एक बात और महत्वपूर्ण है कि फिश एक्वेरियम में पूरी नौ मछलियां होनी चाहिए न कि आठ। साथ ही घर के किसी एक ही इंसान को उन्हें खाना देना चाहिए।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
यदि आपके घर में या ऑफिस में मछली का एक्वेरियम है तो आपके घर और ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। मछलिया ऐसी ऊर्जा को आने से रोकती है। इसलिए आपको घर में मछलियां जरूर रखनी चाहिए।
बुरी नजर से बचाव
आपको शायद पता न हो लेकिन मछलिया अच्छे शगुन का प्रतीक होती है। अगर आपके घर में मछलियां है तो बाहर से आने वाले लोगों की बुरी नजर से आप और आपका घर बचता है। आपको घर में मछलियां जरूर रखना चाहिए।
मछलियो की मौत है इस बात का संकेत
आपने जो मछलियां घर में पाली है अगर किसी कारणवश वो मछलियां एक्वेरियम में ही मर जाती है तो इसका मतलब ये होता है कि आपके घर से कोई बहुत बड़ी दिक्कत खत्म हो गई। मछलियां आने वाली मुसीबत खुद पर ले लेती है।
यहां रखें फिस एक्वेरियम
वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के वरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। और ये कोना ऐसा हो जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर फिश एक्वेरियम पर पड़ सके। ऐसा माना जाता है कि घर में मछलियों का होना आपको मानसिक शांति भी देता है। इससे आपके घर में शांति रहती है और आपको तनाव से राहत मिलती है।…Next
Read More :
आपके घर में है ‘मनीप्लांट’ तो भूल से भी न करें ये गलतियां
समुद्र शास्त्र: अगर इस उंगली पर है तिल मिलता है प्यार, दौलत और शोहरत
गरूड़पुराण : पति से प्रेम करने वाली स्त्रियां भूल से भी न करें ये 4 काम
Read Comments