Menu
blogid : 19157 postid : 819268

हिंदू धर्म के विशाल ग्रंथ महाभारत के इन तथ्यों से आज भी अनजान हैं लोग…

भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ ‘महाभारत’ आज भी अपने अंदर कई रहस्य छिपाए है जिनसे हम अनजान हैं. यह रहस्य बेहद रोचक और हैरान कर देने वाला है. महाभारत केवल भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे लंबा साहित्यिक ग्रंथ माना गया है. आजतक अनगिनत कथाओं, किताबों और यहां तक की मीडिया के माध्यम से भी मनुष्य को महाभारत जैसे महान ग्रंथ के बारे में अत्यंत जानकारी प्रदान की गई है लेकिन आज हम आपको इस ग्रंथ के कुछ अनछुए पहलू बताएंगे.


mahabharata


महाभारत के सभी पात्र श्री कृष्ण, पांडव, कौरव, द्रौपदी, भीष्म पितामा, द्रोणाचार्य, इत्यादि में से कौरवों में सबसे बड़े राजकुमार दुर्योधन ने इस युग में अहम भूमिका निभाई है. वे ना केवल कौरवों के जेष्ठ भ्राता थे बल्कि पांडवों के विरुद्ध सबसे आगे खड़े होने वाले राजकुमार भी थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम राजकुमार दुर्योधन नहीं बल्कि राजकुमार सुयोधन है.


Read: आज भी मृत्यु के लिए भटक रहा है महाभारत का एक योद्धा


राजकुमार दुर्योधन बाल आवस्था से ही पांडवों को पसंद नहीं करते थे. वे दिल से उन्हें अपना भाई भी नहीं मानते थे. इतने कठोर दिल के होने के बावजूद भी उन्होंने मरते दम तक अपनी पत्नी भानूमति से किया एक वचन नहीं तोड़ा था. भानूमति कभी नहीं चाहती थी कि उनकी जगह कोई अन्य स्त्री ले इसलिए उसने दुर्योधन से यह वचन लिया था कि वे उनके अलावा किसी और स्त्री से विवाह नहीं करेंगे. यही कारण है कि द्रौपदी के स्वयंवर में दुर्योधन शामिल नहीं हुए थे.


पांडवों और कौरवों के बीच हुए कुरुक्षेत्र युद्ध को समस्त संसार भली-भांति जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी कौरव भाई इस युद्ध के पक्ष में नहीं थे. महराज धृतराष्ट्र के दो पुत्र- राजकुमार विकर्ण और राजकुमार युयुस्त ने जुए के खेल में दुर्योधन द्वारा द्रौपदी को लज्जित करने का विरोध किया था.


draupadi


यह भी सत्य है कि कौरवों द्वारा रचा गया जुए का खेल असल में अकेले कौरवों का षड्यंत्र नहीं था बल्कि इसके पीछे दिमाग कौरवों के शकुनी मामा का था. शकुनी ने अपने फायदे के लिए यह खेल रचा था. वो कौरवों और पांडवों का युद्ध करवा कर हस्तिनापुर का अस्तित्व ही मिटाना चाहता था. ऐसा करके वो अपनी बहन और उसके परिवार पर हुए अत्याचार का बदला लेना चाहता था…..next

Read more:

जानिए महाभारत में कौन था कर्ण से भी बड़ा दानवीर

सफलता की बुलंदियों को यदि छूना है तो ध्यान दें महाभारत की इन 10 बातों पर

क्या भीष्म पितामह ने कभी विवाह किया था? जानिए भीष्म की प्रतिज्ञाओं का रहस्य

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh