Menu
blogid : 27499 postid : 4

लॉकडाउन को चलो भुनाएं

Reetesh Kumar khare
Reetesh Kumar khare
  • 4 Posts
  • 1 Comment

जो संकट हम पर आया है
वह भी एक अवसर लाया है
आओ इसका लाभ उठाएं
लॉकडाउन को चलो भुनाएं

 

 

 

दिनचर्या हम करें नियंत्रित
सूक्ष्म योग व्यायाम करें हम
घर में रहकर हंसे हंसाए
लॉकडाउन को चलो भुनाएं

 

 

 

घर में रहकर तरह-तरह के
हम भी काम किया करते थे
उन पर हाथ पुनः अजमाएं
लॉकडाउन को चलो भुनाएं

 

 

 

जिन रिश्तो में जंग लग गई
मित्र जो बरसों से न मिले हैं
उन सब से संपर्क बनाए
लॉकडाउन को चलो भुनाएं

 

 

 

जीवन के रेलम पेले में
खुद को खुदा मान बैठे थे
मन से अब यह भरम मिटाएं
लॉकडाउन को चलो भुनाएं

==================

डॉ रीतेश कुमार खरे
प्रवक्ता जंतु विज्ञान
राजकीय महाविद्यालय ललितपुर

 

 

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं और इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं। 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh