कुछ मेरे भी मन की बातें ....
- 9 Posts
- 10 Comments
सोने पर सपना दिखा कहीं गड़ा है सोना |
बात मान सब जुट गए छाना कोना कोना ||
छाना कोना कोना मिली ना एक चवन्नी |
और सपने से संत श्री ने काटी कन्नी ||
बोले कि है यत्र तत्र सर्वत्र ही सोना |
बस लोटन की जगह होय और होय बिछौना ||
सचिन कुमार दीक्षित ‘स्वर’
Read Comments