Menu
blogid : 15204 postid : 1388017

क्या वेटिकन सिटी अब तय करेगी अगली भारत सरकार?

सद्गुरुजी
सद्गुरुजी
  • 534 Posts
  • 5673 Comments

मोदी रोको मिशन में अभी से ही भारत के चर्च जुट गए हैं। मीडिया में प्रसारित एक खबर के अनुसार दिल्ली के आर्क बिशप यानि चर्च के सबसे बड़े पादरी ने साल 2019 के चुनाव के पहले एक चिट्ठी जारी की है. इस चिट्ठी में देशभर के चर्चो के पादरियों को इशारों इशारों में लिखा गया है कि 2019 में मोदी सरकार को हटाने के लिए सब लोग प्रार्थना करें, और हर शुक्रवार इसके लिए व्रत रखा जाए। वेटिकन सिटी से छपने वाले अखबार ‘वेटिकन न्यूज’ ने अपनी नापाक मंशा साफ जाहिर करते हुए भारत के चर्चों को स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि भारत में हिंदुओं की पार्टी वाली अल्पसंख्यक विरोधी मोदी सरकार को हटाने के लिए प्रार्थना कीजिए। कैथोलिक चर्च का पूरी दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र इटली के रोम शहर में बसा स्वतंत्र राज्य वेटिकन सिटी है।

 

 

वहीं पर ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप रहते हैं। वहीं से ही दुनिया भर के तमाम कैथोलिक चर्चो का संचालन भी होता है। मोदी रोको मिशन में भारत के चर्चों के अभी से ही जुटने से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की आम जनता अपनी सरकार चुनेगी या फिर वेटिकन सिटी से तय होगी अगली भारत सरकार?

 

भारत के पादरियों का कहना है कि मोदी राज में भारतीय लोकतंत्र खतरे में है और चर्चों पर हमले हो रहे हैं। जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। देश में शांति का माहौल है और चर्च पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। वास्तव में उनकी असली दिक्कत ये है कि पूरी तरह से अनुशासित और बेहद ईमानदार मोदी राज में विदेशों से पैसा लेना और धर्म परिवर्तन करना अब ईसाई मिशनरियों के लिए बहुत मुश्किल कार्य हो गया है। यही वजह है कि भारत के चर्च अभी से ही मोदी रोको मिशन में जुट गए हैं। भारत के विपक्षी दल भी उनके षड़यंत्र में पूरे जोरशोर से शामिल हो गए हैं। हालांकि 2019 में मोदी को फिर से सत्ता दिलाने के लिए करोडो़ मोदी समर्थक भी पूरे जी जान से जुट गए हैं। ऐसा लगता नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता फिर से पाने में कोई खास दिक्कत होगी। जयहिंद।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh