Menu
blogid : 760 postid : 678595

जब शाहरुख खान ने हाथ थाम लिया था….

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

anushkaअनुष्का  फिल्मों का चयन सोच-समझकर करती है। शायद उनकी सफलता का यही कारण है। वह जल्द ही अनुराग कश्यप की पीरियड लव स्टोरी बॉम्बे वेलवेट  में नजर आएंगी। इन दिनों वे युद्धस्तर पर राजकुमार हिरानी  की फिल्म पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं।


उनके करियर ग्राफ को अगर बारीकी से देखा जाए तो उन्होंने फिल्मों के चयन में हमेशा सावधानी बरती है। उन्होंने अपना एटीट्यूड  भी समान रखा है, चाहे वह उनके करियर  की पहली फिल्म रब ने बना दी जोडी हो या फिर विशाल भारद्वाज की आखिरी रिलीज फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला।


चढता करियर  मीटर

मुंबई में अपना करियर  प्रारंभ करने से पहले वे बारह-तेरह साल बंगलुरु  में रहीं और वहीं पहली बार मॉडलिंग  शुरू की। लेकिन उस समय तक उन्हें मॉडलिंग  का भी कुछ खास  अनुभव नहीं था। लेकिन ठीक उसी समय उन्हें रब ने बना दी जोडी में चुने जाने की खबर मिली। उस समय वह दिल्ली में थीं और दिल्ली फैशन वीक  में हिस्सा ले रही थी। यहीं उन्हें पहली बार पता चला कि इंडस्ट्री के सबसे बडे खान के साथ फिल्म में लीड किरदार के लिए कास्ट की गई हैं। उन्हें थोडी घबराहट तो हुई, लेकिन उन्होंने तुरंत हां कर दी। अनुष्का  के करीबियों  की मानें तो वे कभी भी किसी भी मसले से जूझने या उसका सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। उनके अंदर एक फाइटिंग स्पिरिट है।


जुझारू और जोश से भरी

उनके साथ सेट पर काम करने वाले बताते हैं कि उनकी एनर्जी  इतनी हायपर  है कि कभी-कभी उनके मेल को-ऐक्टर्स को ईष्र्या  होने लगती है। रब ने बना दी जोडी की निर्देशन टीम से जुडे एक सहायक निर्देशक के मुताबिक, वह भले ही उनकी पहली फिल्म थी लेकिन अनुष्का  कई बार सेट पर अपने दृश्यों को इंप्रोवाइज  करने लगती। आदित्य चोपडा के साथ ही कई बार फिल्म यूनिट के कई सदस्य हतप्रभ रह जाते। लेकिन, उनके निर्णयों के पीछे छिपा यह उत्साह ही था कि आदित्य चोपडा जैसे निर्देशक ने भी उनकी बात मानते हुए उन्हें मन-मुताबिक काम करने की मंजूरी दे दी। अपनी पहली सफलता के बाद लगातार अनुष्का  इसी कॉन्फिडेंस  के सहारे करियर  के निर्णय लेती आ रही हैं। इसमें उनकी निजी जिंदगी भी शामिल है। इसी निजी जिंदगी में उनका नाम कई बार अलग-अलग सह-अभिनेताओं के साथ लिंक-अप किया गया। लेकिन हर बार उन्होंने इन सब अफवाहों का जवाब दिया और परिवार के सदस्यों की शंकाओं को भी मैनेज  किया।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh