Menu
blogid : 760 postid : 681216

सर्दियों में बालों को चमकदार रखने के उपाय

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

सर्दियों में बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल आम बात है। लेकिन बालों की सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। गर्म पानी के इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक नमी नष्ट हो जाती है। साथ ही शुष्क हवाएं बालों की नमी सुखा लेती हैं। यहां सौंदर्य विशेषज्ञा  सुपर्णा  त्रिखा  बता रही हैं बालों की खोई हुई चमक वापस लौटाने के लिए कुछ उपयोगी हेयर पैक्स।

1.  स्ट्रॉबेरी  पैक

1  कप क्रश  की हुई स्ट्रॉबेरी,  आधा कप श्रेडेड  रोजमेरी  और 1  टेबल  स्पून  विनेगर  को एक बोल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं। सूखने पर (लगभग आधा घंटे बाद) ताजे पानी से धो लें। यह पैक कलर किए हुए बालों के लिए भी उपयोगी है।

2. मुल्तानी मिट्टी पैक

2  टेबल स्पून  मुल्तानी मिट्टी में 2  टेबल स्पून  बेसन और आधा कप विनेगर  अच्छी तरह मिलाएं। इसे बालों में लगभग  20  मिनट तक लगाएं। फिर धो लें। अगर बाल अत्यधिक रूखे हैं तो पैक लगाने से पहले तेल लगा लें।

3. एग  एंड बनाना पैक

केला बालों के लिए बेहतरीन कंडिशनर का काम करता है। 2  केलों  को मसलकर उसमें 2  फेटे हुए अंडे, 1  नीबू का रस और 2  विटमिन  ई कैप्सूल  डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बालों में लगाकर शॉवर  कैप लगाएं। 30  मिनट बाद शैंपू कर लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं।

4. शिकाकाई  पैक

2-3  टेबल  स्पून  शिकाकाई  पाउडर, 2  टेबल स्पून  मेथी दाना और 2  टेबल  स्पून  भीगे हुए हरे चने को एक साथ पीसकर उसमें एक अंडा फेट कर मिलाएं। इसे शैंपू की तरह इस्तेमाल करें।

5.  बीयर  पैक

बालों में चमक लाने के लिए जरूरत के मुताबिक बीयर  लगाएं। 10  मिनट बाद माइल्ड  शैंपू से बालों को साफ करें।

6.  एग-योगर्ट  पैक

1  कप दही में 1  अंडे की जर्दी और 1  टेबल  स्पून  नीबू के रस को एक साथ मिलाएं। इसे बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं। एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

7.  एलोवेरा  पैक

1  टेबल  स्पून  एलोवेरा  जेल, 1 टी स्पून  नीबू का रस और 2  टेबल स्पून  कोकोनट  या ऑलिव  ऑयल को एक साथ मिलाएं। बालों में इसे अच्छी तरह लगाएं। 45  मिनट बाद शैंपू कर लें। एलोवेरा बालों की कुदरती नमी वापस लाने में मदद करेगा और उन्हें चमकदार व रेशमी बनाएगा।

8.  कैस्टर  ऑयल-हनी पैक

1  टेबल स्पून  शहद में दो टेबल  स्पून  कैस्टर  ऑयल व एक अंडा मिलाएं। बालों व सिर की त्वचा पर लगाकर एक घंटे बाद शैंपू करें।

9. एवोकैडो-मिल्क पैक

1  कप दूध, 1  कप पानी, कुछ गुलाब की सूखी पंखुडियां, 1  पका हुआ एवोकैडो,  2  टी स्पून बादाम का पेस्ट और 2  टी स्पून  शहद लें। फिर दूध, पानी और गुलाब की पंखुडियों को अच्छी तरह उबाल कर ठंडा करें। उसके बाद पीस लें। ब्लेंड  करते समय शेष सामग्री भी डालें और एक साथ ब्लेंड  करें। इसे बालों में लगभग 30  मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें।

10.  एग  पैक

2  अंडों में 3  टेबल  स्पून  ऑलिव  ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे बालों में लगाकर 20  मिनट के लिए छोड दें। अधिक लाभ पाने के लिए बालों को प्लास्टिक कैप से ढक लें।

हेयर मास्क

एवोकैडो  हेयर मास्क

1  एवोकैडो  छीलकर मसल लें। इसमें 2  टेबल स्पून  ऑलिव  ऑयल मिलाकर फेंट लें। चाहें तो इसमें जोजोबा  या आमंड  ऑयल भी मिला सकती हैं। इसे बालों में लगाने से पहले उन्हें हलका गीला कर लें। अच्छी तरह लगाकर शॉवर  कैप लगा लें। 30  मिनट बाद सिर की मालिश करते हुए धोएं। एवोकैडो  बालों को नमी, पोषण व मजबूती देता है। एवोकैडो  में मौजूद प्राकृतिक तेल बेजान बालों के लिए डीप कंडिशनिंग  का काम करता है।

बनाना हेयर मास्क

केला बालों को मजबूती और नमी प्रदान करता है। एक पके हुए केले को मसलकर उसमें 2  टेबल  स्पून  दूध और 1  टेबल  स्पून  ऑलिव ऑयल मिलाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। हलके गीले बालों पर इस मास्क को लगाएं। आधा घंटे बाद ताजे पानी से धो लें। यह मास्क सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

एग  हेयर मास्क

बालों की खोई हुई चमक और नमी लौटाने में अंडे का जवाब नहीं। एक बोल में 2  अंडे व 4  टेबल  स्पून  ऑलिव ऑयल डालकर ब्लेंड  करें। इसे बालों पर लगाकर शॉवर कैप पहन लें। 20-25  मिनट बाद धो लें। इसे लगाने के बाद बालों को गर्म पानी से न धोएं, गर्म पानी सिर की त्वचा पर लगी अंडे की परत को पका देगा और फिर उसे सिर की त्वचा से बाहर निकालना मुश्किल होगा। अंडे में मौजूद प्रोटीन हेयर फॉलिकल्स  को मजबूती प्रदान करता है और बालों को चमकदार बनाता है।

ध्यान दें

-सर्दियों में बालों को बिना सुखाए बाहर न निकलें। अन्यथा उनमें धूल-मिट्टी जम सकती है और शुष्क हवाओं के कारण वे रूखे होकर टूट सकते हैं। स्कार्फ या कैप पहनें।

– बालों को धोने के बाद कंडिशनर  जरूर लगाएं। चमक बरकरार रखने के लिए उन्हें ताजे पानी से ही धोएं।

– हॉट रोलर्स  और आयरनिंग  से दूर रहें। स्टाइलिंग एक्विपमेंट  इस्तेमाल करने से पहले बालों में लीव-इन-मॉयस्चराइजर लगाना न भूलें।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh