- 208 Posts
- 494 Comments
पिछले महीने सोहा अली खान लंदन में थीं। लंदन में उनके पिता के नाम पर वीनू आई हॉस्पिटल के सहयोग से आंखों का अस्पताल चलता है। इसी अस्पताल के लिए स्पेशल चैरिटी डिनर का आयोजन किया गया था। इस चैरिटी अभियान में नवाब पटौदी के उपयोग में लाए कुछ सामानों के साथ करीना कपूर के परिधान की भी नीलामी की गई। सोहा का पूरा परिवार वहां मौजूद था। इस खास मौके पर सोहा ने भी लोगों को संबोधित किया। सोहा की पिछली फिल्म साहब बीवी गैंगस्टर रिटर्न्स थी। इस फिल्म में भाई सैफसे मिली तारीफ सोहा के लिए उल्लेखनीय रही। यह फिल्म उन्होंने तिग्मांशु धूलिया से मांगी थी। चूंकि साहब बीवी और गैंगस्टर उन्हें पसंद आई थी, इसलिए सिक्वल की खबर लगते ही सोहा ने तिग्मांशु को फोन किया।
करियर का उतार-चढाव
नवाब खानदान की बेटी सोहा स्पष्ट हैं कि फिल्मों में वह पैसे या नाम कमाने के लिए नहीं आई हैं। वह मानती हैं कि फिल्मों का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं होना चाहिए। उन्हें लगता है कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में धंधे पर ज्यादा जोर होने की वजह से उनका करियर कहीं अटक गया है। बहुत कम फिल्में उन तक पहुंच पाती हैं। अपनी अगली फिल्म वार छोड न यार में वह टीवी रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की कहानी कहती है। इसके बाद उनकी जो भी करवा लो आएगी। इस साल आई गो गोवा गॉन में उन्होंने अपनी झलक दी थी। इसमें उनके दोस्त कुणाल खेमू हीरो थे। फिल्म का निर्माण भाई सैफ ने किया था। खोया खोया चांद जैसी कुछ फिल्मों में सोहा की खूब तारीफ भी हुई, लेकिन अपारंपरिक लुक की वजह से नियमित नायिकाओं की भूमिकाएं उन्हें नहीं मिलीं। आरंभ में उन्होंने अपने लिए काम की तलाश की। बाद में सब कुछ समय पर छोड दिया।
दोस्ती और प्यार
इस बीच उन्हें कुणाल खेमू जैसा दोस्त मिला। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया। सोहा और कुणाल ने इसी साल मुंबई के खार इलाके में अपार्टमेंट खरीदा है। अच्छी बात है कि मां शर्मिला आती हैं तो वह ज्यादातर बेटी सोहा के पास ही रुकती हैं।
पसंद है एकाकीपन
अपनी जिंदगी से संतुष्ट सोहा ने दैनंदिन जीवन में एक पैटर्न अपना लिया है। वह इसी में खुश रहती हैं। सोहा को एकाकीपन पसंद है। कई बार तो वह हफ्तों घर से बाहर नहीं निकलती हैं। आसपास प्रियजन हों तो उन्हें कुछ और नहीं चाहिए। अपनी प्रिय चीजों को जल्दी वह छोडती भी नहीं हैं। उनकी यह आदत बचपन से है। अगर कोई गुडिया अच्छी लग गई तो टूटने-फूटने पर भी उसे जोड कर पास में रखना उनका शौक रहा है।
मधुर रिश्ता
मुंबई में भाई-भाभी से कम मुलाकातें होती है। फिर भी भाभी करीना से उनका मधुर रिश्ता है। मौका मिलते ही तीनों साथ में खाते-पीते हैं। सोहा को अपनी भाभी अभिनेत्री और स्त्री के तौर पर बहुत ही अच्छी लगती हैं। फिल्मों कीवजह से सोहा का ठिकाना मुंबई हो गया है, लेकिन वह खूबसूरत नजारों के लिए तरसती हैं। इसीलिए मौका मिलते ही वह कहीं और निकल जाती हैं। घूमने और पढने की शौकीन सोहा फिलहाल कुणाल खेमू के साथ सुखी और प्रसन्न हैं।
Read Comments