Menu
blogid : 760 postid : 583163

मॉनसून में भी दिखें हॉट एंड हैपनिंग

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

द  मॉर्निग  ड्यू

यह लुक दिन के लिए बेस्ट है। चेहरा साफ करने के बाद लाइट या मिनिमलिस्ट  मिनरल फाउंडेशन लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। पलकों के कोनों पर सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो  लगाएं। आंखों को आकर्षक बनाने के लिए वॉटरप्रूफ  मस्कारा का एक कोट लगाएं। बेबी पिंक ब्लशर  से गालों को हाइलाइट  करें। होंठों पर कोरल  लिप ग्लॉस  लगाकर लुक को कंप्लीट  करें।


निऑन  इफेक्ट

चेहरे पर टिंटेड  मॉयस्चराइजर  लगाएं। गालों पर लाइट पीच शेड का ब्लशर  लगाएं। पलकों पर न्यूट्रल शैडो  लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  का दो कोट लगाएं। इसके बाद होंठों पर निऑन  कलर (ब्राइट ऑरेंज)  लिप कलर लगाएं। इस लुक को आप दिन में तो अच्छी तरह फ्लॉन्ट  कर ही सकती हैं, रात के लिए ब्रो बोन पर (भौंहों के नीचे की हड्डी पर) सिल्वर शैडो  लगा सकती हैं।


फंक एंड फन

आंखों के नीचे काले निशान को छिपाने के लिए कंसीलर  लगाएं। फिर बेस  लगाएं। पलकों पर वॉटर प्रूफ आई पेंसिल से एक रेखा खींचें। इसके लिए आप आउटफिट्स से कॉन्ट्रास्ट करता कोई भी कलर मसलन ब्ल्यू, ग्रीन, पिंक या ऑरेंज चुन सकती हैं। आंखों के बाहरी कोनों से बाहर तक फैलाते हुए लगाएं। गालों को हाइलाइट  करने के लिए लाइट पिंक कलर का ब्लशर  लगाएं। होंठों पर पॉप कलर (डार्क पिंक, हॉट रेड, ब‌र्न्ट  ऑरेंज) वाली लिपस्टिक लगाएं।


स्मोक इन हॉट

यह लुक शाम के लिए है। टिंटेड  मॉयस्चराइजर  लगाएं। आंखों के बाहरी कोनों पर डार्क ब्राउन आई शैडो  लगाएं। धीरे-धीरे भीतर की तरफ ब्लेंड  करें। अब क्रीज लाइन (जहां पलकें मुडती हैं) से बरौनियों  तक शिमर ग्रीन शैडो  लगाएं। अब क्रीज लाइन से लेकर ब्रो बोन तक गोल्ड शिमर  लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। बोल्ड ब्लैक वॉटरप्रूफ  काजल और मस्कारा  लगाएं। लाइट पिंक ब्लश  से गालों को उभारें। होंठों पर पेल नैचरल लिप कलर लगाकर लुक को कंप्लीट  करें।


स्लीक बैक पोनीटेल

इस लुक को अपनाने के लिए सीधे  बाल मुफीद होते हैं। अगर आपके बाल सीधे नहीं हैं तो आप उन्हें हेयर स्ट्रेटनिंग  आयरन से सीधा कर सकती हैं। बालों में मूस या जेल लगाकर पीछे की तरफ सीधा कोंब  करें। उसके बाद क्राउन एरिया (सिर के बीचोंबीच) कसी पोनी टेल  बनाएं। कलरफुल रबरबैंड  से पोनी कसें। अब चोटी से बालों का एक पतला सेक्शन लें और उस पर हेयर जेल लगाकर रबरबैंड  के चारों ओर लपेटकर बॉबी  पिन से फिक्स करें।


सिंपल ब्रेड

सेंटर या साइड पार्टिग करें। पार्टिग  एकदम साफ होनी चाहिए, मेसी  नहीं। बालों को कोंब  करें या अपनी उंगिलयों  से सारे बालों को गर्दन के एक तरफ लाएं। अब बालों को तीन बराबर-बराबर सेक्शन में बांटें। अब गूंथ कर साधारण चिकनी चोटी बनाएं। नीचे के कुछ बाल छोडकर रबरबैंड  लगाएं। अब बाल गर्दन के दूसरी तरफ स्पा‌र्क्ली पिंस लगाएं या स्का‌र्व्स / प्लेन बैंड से लुक को कंप्लीट  करें।


फिश टेल

यह हेयरस्टाइल  किसी भी हेयर टेक्सचर  पर बन सकती है। सारे बालों को अपनी उंगलियों की सहायता से(मेसी लुक देने के लिए) गर्दन के एक तरफ लाएं। अब सारे बालों को दो सेक्शन में बांटें। फिर दोनों तरफ से बालों का पतला सेक्शन निकालती जाएं और एक साइड का पतला सेक्शन दूसरी तरफ मिलाएं और दूसरी साइड का पतला सेक्शन पहले वाले में मिलाएं। ऐसा तब तक करें जब तक कि बालों के आखिरी सिरे से थोडा पहले तक न पहुंच जाएं। अच्छी तरह रबरबैंड  लगाएं। नैचरल  और मेसी लुक क्रिएट करने के लिए चोटी थोडी ढीली ही बनाएं।


वेव्स

नैचरल वेवी लुक पाने के लिए बाल अच्छी तरह कंडिशन और सूखे होने चाहिए। इन्हें आप स्ट्रेट ब्लो ड्राइड या आयरन कर सकती हैं। बालों को एक से दूसरे कान तक चार सेक्शन में बांटें। अब बालों पर स्टाइलिंग मूस या हेयर स्प्रे करें। पतले-पतले सेक्शन लेकर कर्लिग रॉड के भीतर एक-एक करके रोल करें। ऐसा तब तक करें जब तक कि माथे के पास तक न पहुंच जाएं। क‌र्ल्स को उंगलियों से खोलें। अगर लंबाई में वेव्स चाहती हैं तो बालों के सिरों से कुछ ऊपर तक ही क‌र्ल्स करें। हेयर एक्सेसरीज से सजाएं।


क्या रखें ध्यान

– मेकअप ब्रश को साफ रखें। इन्हें सूखे और ठंडे स्थान पर रखें। इस मौसम में संक्रमण बहुत जल्दी होता है। इसलिए सफाई का पूरा ध्यान रखें।

– अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए पाउडर की परत लगाने के बजाय ब्लॉटिंग  पेपर का इस्तेमाल करें।

-त्वचा की कुदरती नमी बनाए रखने के लिए वॉटर बेस्ड (युक्त) मॉयस्चराइजर  का इस्तेमाल करें।


ताकि मेकअप टिका रहे

– वॉटरप्रूफ  आइलाइनर, काजल और मस्कारा का प्रयोग करें।

– मेकअप लगाने से पहले चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।


जरूरी चीजें

– ब्लॉटिंग  पेपर, वॉटर बेस्ड (युक्त) मॉयस्चराइजर  या एक अच्छी बीबी क्रीम

– ट्रास्लूसेंट  मिनरलाइज्ड  पाउडर

– वॉटर प्रूफ मस्कारा  और आइलाइनर

Web Title: Monsoon Make-Up Tips in Hindi


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh