Menu
blogid : 760 postid : 622794

नवरात्रि स्पेशल: इतना खाएं कि पेट भर जाएं

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

navratriनवरात्र  आते ही चारों ओर उत्सवी माहौल छा जाता है और इसके साथ ही शुरू हो जाता है नौ दिनों के व्रत का सिलसिला। आमतौर पर व्रत के पारंपरिक आहार में बहुत ज्यादा  कैलरी होती है। इससे व्रत के दौरान लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करने लगती हैं और व्रत के बाद उनका वजन भी बढ जाता है। पुराने समय में लोग ज्यादा  शारीरिक श्रम करते थे। इसलिए व्रत के दौरान उन्हें कुट्टू  के आटे की पूरी या पकौडियां,  सिंघाडे  का हलवा, मखाने  की खीर या रबडी जैसी चीजें आसानी से हजम हो जाती थीं, पर अब लोगों की जीवनशैली बदल चुकी है। अब शहरों में लोग छोटे-छोटे फ्लैट्स  में रहते हैं, घरेलू कामकाज को आसान बनाने के लिए वाशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर और फूड प्रोसेसर  जैसे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। छोटी दूरी के लिए भी लोग गाडियों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी जीवनशैली में अगर खानपान का सही ढंग से खयाल  न रखा जाए तो व्रत के दौरान या उसके बाद भी लोगों को कब्ज, एसिडिटी  और नॉजिया  जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।



व्रत से जुडी गलतफहमियां

आजकल ज्यादातर  लोग नौ दिनों का व्रत यह सोच कर रखते हैं कि इसी बहाने वजन कम हो जाएगा, पर यह उनका भ्रम है। नवरात्र  के व्रत के दौरान ज्यादातर  लोगों के खानपान की दिनचर्या नियमित नहीं होती और इस वजह से लोग ओवर ईटिंग करने लगते हैं। नवरात्र में ज्यादातर  लोग केवल दो वक्त  का ही भोजन करते हैं। दो बार के खाने में ज्यादा  गैप  होने की वजह से लोग ओवईटिंग  कर लेते हैं। इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट में गडबडी हो जाती है। इससे लोगों में हार्ट अटैक और टाइप-2 डायबिटीज के स्ट्रोक का खतरा बढ जाता है। इसके अलावा व्रत के दौरान कुछ लोग नमक छोड देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं। इससे लो बीपी की समस्या होने लगती है। इसलिए कम से कम एक वक्त  सेंधा नमक का सेवन जरूर करना चाहिए। एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए हर दो घंटे के अंतराल पर थोडा-थोडा खाएं।


इन बातों का रखें ध्यान -व्रत के दौरान भूख ज्यादा  लगती है। इससे राहत पाने के लिए प्रतिदिन सुबह नीबू-पानी में शहद मिलाकर पीएं।


-कब्ज की समस्या से बचने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन जरूरी है। इसके लिए फ्रूट चाट या मिली-जुली सब्जियों के स्टीम्ड  सैलेड  का सेवन करें।


– लो फैट  मिल्क और दही का सेवन करें।


-आजकल रेस्तरां में व्रत की थाली के नाम पर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षक ढंग से सर्व किए जाते हैं, पर इसमें बहुत  ज्यादा  कैलरी होती है। इसलिए जहां तक संभव हो ऐसे भोजन से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।


-नवरात्र  के दौरान का‌र्ब्स,  फैट  और प्रोटीन की सही मात्रा लेना आवश्यक है। डाइट में कमी या अत्यधिक भोजन, दोनों ही शरीर के लिए घातक होते हैं। नौ दिनों के व्रत में अगर डाइट कंट्रोल के साथ व्यायाम भी शामिल कर लिया जाए तो वजन कम करना आसान हो जाता है। 45  मिनट की एरोबिक्स  और 15 मिनट की स्ट्रेचिंग  एक्सरसाइज नवरात्र  के दिनों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।


-अगर आपको एसिडिटी  और सीने में जलन की समस्या है तो लंबे समय तक खाली  पेट न रहें। हर घंटे में थोडा-थोडा जरूर खाएं। मखाना इसके लिए अच्छा विकल्प होता है। ठंडा दूध पिएं।


-डायबिटीज से ग्रस्त लोग साबूदाना, सिंघाडे  का आटा, शकरकंद, आलू और अरबी से बचें। फलों में केला और चीकू से दूर रहें। संतरा, मौसमी और अंगूर जैसे सिट्रस  फ्रूट्स  ले सकते हैं। स्टार्च रहित ग्रिल्ड  डिशेज भी ठीक रहते हैं।


-व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी की वजह से अकसर लोगों को यूरिनरी ट्रैक से जुडी समस्याएं हो जाती हैं। इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में लिक्वि ड डाइट जैसे-लो फैट  दही से बनी लस्सी, शहद के साथ मिल्क शेक  और छाछ लें। हर एक घंटे के अंतराल पर पानी पीते रहें। इनसे भरपूर एनर्जी मिलती है और शरीर में फ्लूइड लेवल बरकरार रहता है। दही और फल कूलिंग  एजेंट का काम करते हैं।


-पूरी और पकौडे की जगह कुट्टू  की रोटी, फ्राइड की जगह उबले आलू की चाट, खीर के बजाय दही के साथ फ्रूट सैलेड  ले सकते हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि व्रत में फ्राइड  नहीं, बल्कि हेल्दी  फूड की जरूरत होती है।


-कुट्टू  के आटे से बना चीला, सांवा  के चावल से बनी इडली या पोहा नारियल की चटनी के साथ खाएं।


व्रत के बाद कैसा हो आहार

नौ दिनों के व्रत के बाद अकसर लोगों को पेट में दर्द और बदहजमी जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसकी प्रमुख वजह यही है कि नौ दिनों में हमारा पाचन तंत्र सादे और सात्विक आहार के साथ काम करने का आदी हो चुका होता है। ऐसे में जब हम अचानक पूरी, पराठे, दाल-चावल और ज्यादा  मिर्च-मसाले वाले सब्जियों का सेवन शुरू करते हैं तो हमारे पाचन तंत्र को ऐसा भोजन पचाने के लिए काफी मेहनत करनी पडती है। इसी वजह से ज्यादातर  लोगों को नवरात्र  के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए व्रत के अगले दिन सुबह सबसे पहले दो-तीन ग्लास गुनगुना पानी पीएं। नाश्ते में नमकीन दलिया या ओट्स और एक कप दूध लें। फिर लंच से पहले एक-एक घंटे के अंतराल पर जूस, नीबू-पानी, छाछ या कोई एक फल लें। शाम को मुरमुरे जैसे हलके स्नैक्स  के साथ चाय, डिनर से एक घंटा पहले सूप और खाने में एक कटोरी हरी सब्जी, दाल, दही और सैलेड  के साथ एक या दो रोटी लें। इससे आपके पाचन तंत्र को कोई परेशानी नहीं होगी और अगले दो-तीन दिनों में वह आपके रोजाना के सामान्य खानपान के साथ एडजस्ट  हो जाएगा।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh