Menu
blogid : 760 postid : 680002

नए साल के लिए ट्रेंडी मेक-अप टिप्स

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

ज्यूल  आइशैडो

डस्की  स्किन टोन के लिए ज्यूल  आइशैडो  खूब पसंद किया जा रहा है। इसके लिए ज्यूल टोंड  आइशैडो  कलर्स  की जरूरत होती है। मसलन एमरल्ड,  ग्रींस  या टील।  यह टोंस  आंखों को पॉप लुक देंगे। इसके अलावा अर्दी  टोन वाले आइशैडो  हर स्किन  टोन पर अच्छे लगते हैं। मसलन- ब्राउन, मैरून,  कॉपर  कलर्स  आदि। कॉकटेल  पार्टी के लिए तैयार होना है तो इसके साथ प्लकर  की सहायता से बरौनियों  पर आप कलर्ड  स्टोंस  भी चिपका सकती हैं।


स्टाइलिश  आइलाइनर

कैट आइलाइनर  मेकअप स्टाइल इस समय स्त्रियों की पहली पसंद बन गया है, लेकिन इसे अपनाने के लिए पहली बार पेंसिल आइलाइनर  का इस्तेमाल करना सही रहेगा। अगर जेल आइलाइनर  का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एंगुलर  मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करना जरूरी है। रात की पार्टी के लिए लाइनर का दो कोट लगाएं। यानी लाइन थोडी मोटी बनाएं।


नियॉन  लिप  मेकअप

होंठों के लिए इस समय नियॉन  कलर्स  काफी पसंद किए जा रहे हैं। मसलन बोल्ड पिंक, वाइब्रेंट ऑरेंज, चेरी रेड, पर्पल  और फूशिया  आदि। अपने आइ  मेकअप के साथ इन्हें को-ऑर्डिनेट कर सकती हैं। नियॉन  कलर लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को पहले मॉयस्चराइज  जरूर कर लें, क्योंकि ये मैटफिनिश  होती हैं। इसलिए अगर होंठ जरा भी फटे हैं तो साफ नजर आ जाते हैं। होंठों पर ब्राइट कलर्स  लगाने पर डिटेल नजर आती है। नियॉन  लिप्स  लुक को शियर  फाउंडेशन, लाइट ब्लश और ट्रांस्पेरेंट  मस्कारा  के साथ पेयर  करें।


मिक्सिंग  फाउंडेशन

त्वचा का रंग पूरे साल बदलता रहता है। यहां तक कि मौसम का असर भी त्वचा की रंगत पर साफ नजर आता है। इसीलिए बेदाग मेकअप के लिए आजकल फाउंडेशन की मिक्सिंग  भी की जा रही है। 2  या 3  फाउंडेशन शेड को एक साथ मिलाकर परफेक्ट  शेड पाया जा सकता है। मिक्सिंग  से आप कूलर और वार्मर  दोनों शेड पा सकती हैं। इसके लिए अपनी त्वचा से एक 1  शेड काफी हलका और दूसरा गहरा मिलाकर लगाएं। इसे स्पॉन्ज  की सहायता से लगाएं।


ब्राउन हेयर कलर

सफेद  बालों को फुल  कवरेज  देने के लिए ब्लैक की जगह ब्राउन हेयर कलर को तरजीह दी जा रही है। रिच  सैटिन  ब्राउन आज पहली पसंद बन गया है। इसके अलावा हनी गोल्ड, हनी डिप्ड  हाइलाइट्स,  माहोगनी  भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh