Menu
blogid : 760 postid : 601

क्या आप सेक्सुअली फिट हैं

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

husband and wife sex lifeसेक्स संबंधी स्तंभों के तहत आने वाले 50 फीसदी से अधिक सवाल सेक्स ड्राइव में कमी को लेकर होते हैं। यदि व्यक्ति सक्रिय और शारीरिक तौर पर फिट है तो उसकी सेक्सुअल हेल्थ भी अच्छी होगी। इसके लिए तीन स्तरों पर कोशिश करें –


1. सेक्स को जिन्दगी का हिस्सा मानें

2. सक्रिय जीवनशैली अपनाएं

3. खानपान में परंपरागत खाद्य पदार्थो, मसालों व ह‌र्ब्स को शामिल करें।

इस संबंध में दिल्ली की वरिष्ठ मैरिज काउंसलर डॉ. वसंता आर. पत्रे कहती हैं, सेक्स दांपत्य का अनिवार्य हिस्सा है। ढेरों परेशानियों, गलतफहमियों और कडवाहटों का आसान हल है जीवंत सेक्स संबंध।

Read: क्यों करते है इंकार वो…..


भावनात्मक पक्ष

सर्वे बताते हैं कि सिंगल रहने वालों की तुलना में विवाहित लोग अधिक जीवित रहते हैं। इसका कारण है पति-पत्नी के बीच वह भावनात्मक लगाव, जो अन्य किसी रिश्ते में नहीं मिलता। जब इस लगाव के साथ कपल्स बेडरूम में जाते हैं तो सेक्स क्रिया भी आनंद देने वाली होती है। पति के साथ हों तो उसी कमिटमेंट के बारे में सोचें। सोचें कि यह साथ बेडरूम तक ही सीमित नहीं है, जीवन के हर स्तर पर आप साथ हैं। यह एहसास सेक्स जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देगा।


मानसिक पक्ष

बच्चों का होमवर्क, उनकी शिकायतें, घर की किस्तें, नौकरी की समस्याएं.., बेडरूम में इन चिंताओं को बाहर छोड दें। कुछ देर सुपर मॉम के बजाय सिर्फ पत्नी बन जाएं। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। सैल्युलाइट, बेबी वेट जैसी चिंताएं परे रख दें। बेडरूम का दरवाजा लॉक करें और हर गुस्से, शिकायत, चिंता व जिम्मेदारी को मन से निकाल फेंकें।


व्यावहारिक पक्ष

अगर आप भी उन्हीं स्त्रियों में से हैं जो पति की ओर से पहल का इंतज्ार करती हैं तो इस सोच से मुक्त हो जाएं। कई बार पार्टनर इससे आहत होता है, उसे लगता है कि पत्नी उसके साथ सिर्फ ड्यूटी निभा रही है। कभी ख्ाुद भी पहल करें। पति को अच्छा लगेगा। एक और समस्या है ल्युब्रिकेशन की। हर स्त्री को सेक्स एंजॉय करने के लिए ल्युब्रिकेशन की ज्ारूरत पडती है। इसके बिना सेक्स पीडादायक होता है और इसमें आनंद नहीं मिलता। यदि किसी कारण ल्युब्रिकेशन में कमी हो तो जेल या ल्युब्रिकेंट का प्रयोग करने से न डरें। आज की एक बडी समस्या है वक्त न मिलना। समय का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं। फोरप्ले के कुछ नए तरीके एक्सप्लोर करें। लव मेसेजेज्ा भेजें, घर से निकलते हुए प्यारा सा नोट लिख कर उनकी पॉकेट में डाल दें, कभी उनकी पसंद के फूलों का बंच या छोटी सी चॉकलेट से भी कमाल हो सकता है।


स्पाइसी हो सेक्स लाइफ

सेक्स लाइफ में स्पाइस या मसालों का काफी योगदान है। अजवाइन, हींग, लौंग, छोटी इलायची, अदरक, जायफल, काली मिर्च, लहसुन, मेथी, केसर जैसे मसालों के अलावा फलों-सब्जि्ायों में ऐसे तत्व होते हैं जो सेक्स ड्राइव को बढाते हैं। होलिस्टिक हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. दीपिका शर्मा कहती हैं, कुछ ह‌र्ब्स जैसे अश्वगंधा और ऐलोवेरा भी सेक्स ड्राइव को बढाने में मददगार होते हैं। पांच मिलीग्राम अश्वगंधा पाउडर गर्म दूध या शहद के साथ रोज्ा एक बार लेना पुरुषों के लिए लाभदायक है। इससे नींद अच्छी आती है और शरीर ऊर्जावान बनता है। ऐलोवेरा का प्रयोग स्त्रियों की सेक्स हेल्थ को अच्छा रखता है। केसर भी स्त्रियों के लिए बहुत लाभकारी है। रात में 5-6 कलियां पानी में भिगोकर रखें। सुबह गर्म दूध में केसर का पानी उबाल कर पी लें। फलों में तरबूज व अनार का सेवन लाभदायक है।


सक्रिय जीवनशैली : हेल्दी सेक्स लाइफ

व्यायाम का भी सेक्सुअल हेल्थ में बडा योगदान है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिजा कहती हैं, व्यायाम से सेक्सुअल लाइफ को भी फिट रखा जा सकता है। यहां दिए जा रहे हैं कुछ व्यायाम, लेकिन यदि किसी सर्जरी या गंभीर बीमारी से उबरी हों तो डॉक्टर की राय अवश्य लें।


केगल एक्सरसाइज

यह पेल्विक मसल्स की एक्सरसाइज्ा है। जैसे स्टार्ट एंड स्टॉप प्रक्रिया से यूरिन कंट्रोल करते हैं, ठीक उसी तरह पेल्विक मसल्स को संकुचित करें, 5 सेकंड होल्ड करें और रिलैक्स मुद्रा में आ जाएं। इसे रोज्ा 5 मिनट करें। इसे कहीं भी किया जा सकता है। ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे, योगा मैट पर पालथी की मुद्रा में बैठकर या लेट कर।


ब्रिज पोज

लोअर बैक, हैमस्ट्रिंग और ग्लुटिअस मसल्स के लिए यह एक्सरसाइज अच्छी है। इससे मसल्स मज्ाबूत होती हैं और स्त्रियों की सेक्स क्षमता बढती है। ब्रिज पोज्ा के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब घुटनों को मोड लें। हाथों को पैरों की सीध में रखें। कमर से नीचे हिप एरिया को धीरे-धीरे इतना उठाएं कि थाइज व लोअर बैक स्ट्रेच हो। ग्लुटिअस मसल्स को स्क्वीज्ा करें। 10 सेकंड के लिए होल्ड करें। लंबी सांस लें और धीरे से शरीर को पूर्वरूप में ले आएं। कुछ देर आराम करें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।


लोअर बैक पेन की शिकायत आमतौर पर टाइट हैमस्ट्रिंग्स के कारण होती है। ग्ालत तरीके से सोने पर भी लोअर बैक पर असर पडता है। बेबी पोज्ा से स्पाइन स्ट्रेच होती है। बिस्तर पर पीठ के बल लेटकर घुटने ऐसे मोडें कि वे छाती को छुएं। दोनों हाथों से पैर के दोनों पंजों को पकडें। इस स्थिति में 3 से 5 मिनट तक रहें।


स्क्वॉट्स

इसका अर्थ है उकडू होकर बैठना। इससे पैरों एवं बट्स की टोनिंग होती है। सेक्स उत्तेजना जगाने के लिए भी यह अच्छा है। इस क्रिया में शरीर की स्थिति ऐसी हो मानो कुर्सी पर बैठी हों। दोनों हाथों को सीधे सामने की ओर रखें। हाथों में बॉल या वेट भी ले सकती हैं। धीरे-धीरे सीधी खडी हो जाएं। इस व्यायाम को 15-30 बार दोहराएं।


Read: पहली नजर में दीवाना हो गया…..


Tags: love and marriage, love and marriage compatibility, love and sexuality, marriage and sexuality

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh