Menu
blogid : 804 postid : 1109759

भव्य रूप में माँ

sakhiwithfeelings
sakhiwithfeelings
  • 5 Posts
  • 5 Comments

shri-durga-maa-ji-aarti-thehindufacts-the-hindu-facts

भव्य रूप में बैठ सिंह पे
माँ भक्तों के नैना सींचे।

काम से थककर लौटा बुधिया
माँ का रूप निहार रहा है
सोच रहा वो भीड़ छटे तो
बढ़िया सी एक
सेल्फ़ी खींचे।

भव्य रूप में बैठ सिंह पे
माँ भक्तों के नैना सींचे।

मन ही मन करता है सुमिरन
माँ दुर्गा को शीश नवाये
माँ मुझको वैभव दिलवाओ
करे प्रार्थना
आँखे भींचे।

भव्य रूप में बैठ सिंह पे
माँ भक्तों के नैना सींचे।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh