Menu
blogid : 2606 postid : 1387610

कश्मीरी लोककथा

sanjay
sanjay
  • 39 Posts
  • 3 Comments

                                                                                          नाराजगी गुम

एक आदमी अखरोट के पेड़ के नीचे बैठा था। पेड़ के पास कद्दू की बेल थी। बेल के एक बहुत बड़े कद्दू पर उसकी नजर पड़ी। आदमी ने अखरोट के पेड़ को देखकर नाराजगी से कहा,भगवान तुम्हरी मूर्खता का कोई जवाब नहीं !इतने बड़े पेड़ में इतना छोटा-सा फल और इस जरा-सी बेल पर इतना बड़ा फल। यदि इस विशाल पेड़ पर कद्दू लगते और इस बेल पर अखरोट तो तुम्हारी बुद्धिमानी जाता।
उसका यह कहना खत्म भी नहीं हुआ कि एक अखरोट टप से उसके सर पर गिरा। वह चौंक पड़ा। बोला,प्रभु तुम्हीं ठीक हो। अगर इतनी ऊंचाई से कद्दू मेरे सर पर गिरता तो मैं मर गया होता। तुम्हारी बुद्धि और दया अपार है!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh