Menu
blogid : 25565 postid : 1388064

होली

saritkriti
saritkriti
  • 21 Posts
  • 3 Comments

होली
images of holi festival के लिए इमेज परिणाम
त्योहार होली का खुशियों का फुहार लाता है
अगर मिला हो इसमे अपनों का प्यार
तभी परिपूर्ण यह त्योहार होता है
रंग लाल हरा पीला और नीला
मिलकर इस दिन एक हो जाते हैं
वैर भाव छोड़कर जन – जन
एकता के डोर में बंध जाते हैं
मीठे पकवानों सी मिठास
हर दिलों में घुल जाता है
मन से वैरी भाव मिटाकर
प्यार के रंग में रंग जाता है
इसके रंग मे सब रंग जाएँ
अपने परायों का भेद मिटाकर
जाति धर्म और उंच नीच का
आपस का तकरार मिटाएँ
प्यार भरे रंगों में रंग कर
हर मन से द्वेषी भाव मिटाएँ
प्यार और एकता के रंगकर
रंग भरे खुशियों के फुहार में
हर दिल सराबोर हो जाएँ
उमंग भरा यह रंग रंगीला
होली का त्योहार मनाएँ

सरिता प्रसाद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh