Menu
blogid : 11009 postid : 36

“कागजों पे सरकार की वीरगाथा देखिये “

भावों को शब्द रूप
भावों को शब्द रूप
  • 17 Posts
  • 82 Comments

पड़ गया है आदर्शो पर घना कुहासा देखिये
देश भर में भ्रष्टाचार का तमाशा देखिये
हो गया नैतिक पतन किस कदर इन्सान का
देखना है तो ज़रा फिल्मों की भाषा देखिये

मर रहा है गरीब भूख के कारण यहाँ
देश में अनाज की बर्बादी का तमाशा देखिये
जो बचा सकती नहीं आबरू अबलाओं की
ऐसी भारत सरकार की भी हताशा देखिये

छोड़ कर स्कूल कर रही मजदूरी है जो
उस युवा पीढ़ी की भूख की पिपासा देखिये
त्रस्त है जनता यहाँ भ्रष्टाचार और महंगाई से
आप कागजों पे सरकार की वीरगाथा देखिये

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply