Menu
blogid : 8183 postid : 5

आवाज
आवाज
  • 3 Posts
  • 0 Comment

आँख उठाकर देखो गड़बड़झाला है,ए.राजा. कलमाड़ी का घोटाला है,सूखी रोटी मिलती नहीँ गरीबोँ को नेताओँ के हाँथोँ मेँ मदिरा का प्याला है,मैँ कैसे भारत को देश महान कहूँ,वही पुराना वाला हिन्दुस्तान कहूँ,शिष्टाचार करोगे लाठी खाओगे,भ्रष्टाचार करो मंत्री पद पाओगे,भूखे बच्चे रो-रोकर सो जाते हैँ,आतंकी अब काजू पिश्ता खाते हैँ,जिनको होना चहिये कब्रिस्तानोँ मेँ वो रहते है आलीशान मकानोँ मेँ,जिनके मन काले रंग से भी काले हैँ,सत्ता मे हैँ खादी टोपी वाले हैँ,छल प्रपंचोँ की दूकान लगाते हैँ,हमको सच्चाई का पाठ पढाते है,संविधान कानूनोँ का रखवाला है,पर उसका है जो खादी कुर्ते वाला है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply