Menu
blogid : 954 postid : 279

नग्मे : – 7. इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना

Dharm & religion; Vigyan & Adhyatm; Astrology; Social research
Dharm & religion; Vigyan & Adhyatm; Astrology; Social research
  • 157 Posts
  • 309 Comments

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना – 2
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूल कर भी कोई भूल हो ना |
इतनी शक्ति ………

दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू हमे ज्ञान की रोशनी दे – 2,
हर बुराई से बचते रहे हम, जितनी भी दे, भली जिन्दगी दे,
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना,
हम चले ……….
इतनी शक्ति ………

हम ना सोचें हमे क्या मिला है, हम ये सोचे किया क्या है अर्पण,
फ़ूल खुशियों के बाँटे सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुबन,
अपनी करूणा का जल तू बहा के, कर दे पावन हर इक मन का कोना,
हम चले………….
इतनी शक्ति ………

हर तरफ़ ज़ुल्म है, बेबसी है, सहमा सहमा सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढता ही जाए, जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता का तू ये उठा ले, तेरी रचना का ये अंत हो ना!
हम चले………….
इतनी शक्ति ………

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    CAPTCHA
    Refresh