Menu
blogid : 12172 postid : 1388543

औरत की तकदीर

! मेरी अभिव्यक्ति !
! मेरी अभिव्यक्ति !
  • 791 Posts
  • 2130 Comments

sad woman image के लिए इमेज परिणाम

औरत की तकदीर में देखो ,हरदम रोना-धोना है ,

मिलना उसको नहीं है कुछ भी ,सब कुछ हर पल खोना है ,

————————————————————————–

तड़प रहेगी उसके दिल में ,जग में कुछ कर जाने की ,

नहीं पायेगी वो कुछ भी कर ,बोझ जनम का ढोना है ,

—————————————————————————-

सपना था इस जीवन में कि सबके काम वो आएगी ,

सच्चाई ये उसका जीवन ,सबकी रोटी पोना है ,

———————————————————————–

टूट रही है तिल-तिल गलकर ,कुछ भी हाथ न आता है ,

पता चल गया भाग्य में उसके ,थक हारकर सोना है ,

————————————————————————

नारी जीवन में देने को ,प्रभु की झोली खाली है ,

”शालिनी ” का मन तड़पाकर ,भला देव का होना है ,

—————————————————————————

शालिनी कौशिक

[कौशल ]

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply