Menu
blogid : 1027 postid : 1308867

मन की व्यथा!!!!

मैं कहता आंखन देखी
मैं कहता आंखन देखी
  • 68 Posts
  • 110 Comments

मन चाहा
तब रो लिए!
प्रेम मिला
उसी के हो लिए!!

अपने सम
माना अन्य!
इसी से हम
हो गए धन्य!!
पाप इसी से
सारे धो लिए!!

प्रेम दिया
धोखा खाकर!
दुख न माना
इससे मुरझाकर!!
विश्वबंधुत्व के इसी से
अपने खेत बो लिए !!

इतना नहीं
रहा जुगाड!
किसी को भी
सकें हम उजाड!!
विरले अपने जैसे
जग टोह लिए!!

कौन किसी की
समझे परेशानी!
सभी करते हैं
यहां पर मनमानी!!
हमने बस यहां
मित्र पाए और खो लिए!!

आचार्य शीलक राम
वैदिक योगशाला

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh