Menu
blogid : 15986 postid : 764484

वेद प्रकाश वैदिक, पाकिस्तान से भारत आये – पार्ट वन

Vichar Manthan
Vichar Manthan
  • 297 Posts
  • 3128 Comments

वेद प्रकाश वैदिक जी पाकिस्तान गये उन्होंने हफिज सईद से मुलाकात की ,वह कहते हैं उनकी यह मुलाकात एक पत्रकार की हैसियत से थी | भारत लौटने पर उन्होंने अपने इस काम को अभिनन्दन योग्य कहा |हफिज सईद बम्बई हमले अर्थात २६/11 का मास्टर माइंड है जिसकी वजह से कई जाने गई जो सदैव भारत के खिलाफ जहर उगलता है ,जिसको कभी भारत में अहमियत न दे कर अपराधी माना गया है |इस पर सत्ता रूढ़ दल और विपक्षी दल एक हैं |भारत सरकार ने स्पष्ट कह दिया है हाफिज सईद एक आतंक वादी और वह उसे सजा दिलवाना चाहते हैं इसके कई सबूत पाकिस्तान को दिए लेकिन पाकिस्तान की अदालतों में हिम्मत नही है उसे सजा दे सकें |
वैदिक जी ने उससे कश्मीर मसले पर बात की कश्मीर जिस पर भारत और पाकिस्तान में तीन युद्ध हो चुके है जिसे हम भारत का अभिन्न अंग मानते है जिसके लिए देश के कई जवान शहीद हुये जिस के लिए भारत का हर व्यक्ति संवेदन शील है उस कश्मीर पर वैदिक जी एक आतंक वादी से वार्तालाप करने गये उसकी राय जान कर अपनी राय दी और उसका अनुमोदन भी किया यह हक वैदिक जी को किसने दिया सरकार ने साफ कर दिया हफिज सईद जैसे आतंक वादी और वैदिक जी के प्रसंग से कोई लेना देना नहीं है| भारतीय उच्चायोग ने भी इनकार कर दिया कि उन्हें वैदिक जी के इस साक्षात्कार की कोई जानकारी नही है | देश में प्रजातंत्र है इसका मतलब यह नहीं है देश के कूटनीतिक विषयों पर कोई भी राय दे |सईद ने वैदिक जी से कहा हमारी नदियों पर बड़े-बड़े बांध बना कर
नदियों का पूरा जल खीँच लेते हैं हमें पानी नहीं मिलता नदी जल विवाद जिसका लिखित फैसला कब का हो चुका है वैदिक जी ने कहा ऐसा नहीं करना चाहिए कोई भी पड़ोसी प्यासा है पड़ोसी का फर्ज है उसे पानी दे |पाकिस्तान का यह हाल है वह अपनी हर मुश्किल का कारण भारत को मानता है पाकिस्तान सरकार, जनता की चुनी हुई हो या मिलिट्री रिजीम सभी का यही हाल है उनकी हर समस्या भारत की दी हुई है| हर सरकार की एक ही नीति है भारत विरोध ,फिर सईद तो एक आतंकवादी है उसका काम ही जनता को हर बात पर भड़काना है उनके जवान बच्चों को भारत के खिलाफ जेहादी बनाना | वहाँ के बच्चों तक के मन में भारत के खिलाफ जहर भरा जाता है |
वैदिक की सईद से कश्मीर पर बात हूई उन्होंने साफ शब्दों में आजाद कश्मीर की वकालत की अपने शब्दों को वह धुमाव दे कर कहते हैं मैने कश्मीर की आजादी की बात नहीं की है मैं कश्मीरियों की आजादी की बात कर रहा हूँ जैसे पाकिस्तानी अपने देश में आजाद है मैं दिल्ली में आजाद हूँ वैसे ही हर कश्मीरी को आजादी चाहिए वह दोनों कश्मीर को मिला कर उनकी आजादी की बात कर रहें हैं | किस आजादी की वैदिक जी बात कर रहें हैं ? मेरी समझ में नहीं आता, कश्मीर में क्या चुनाव नहीं होते वह अपनी सरकार नहीं बनाते ? वहाँ कई दल हैं मुख्य मंत्री को वजीरे आजम कहा जाता है |वह सांसद भी चुनते हैं| यहाँ विशेषाधिकार में धारा ३७० लागू की गई है उनके जवान सिविल सर्विस में जाते है | जब दिल करता है नागरिक श्रीनगर की सडकों पर उतरते हैं विरोध प्रदर्शन करते हैं | हाँ वहाँ सेना लगाई गई है है वह भी इस लिए पाकिस्तानी समर्थक आतंकवादी कश्मीर की धरती को खून से लाल करना चाहते है कम उम्र के लडकों को जिहाद के नाम पर भड़का कर पढने लिखने की उम्र में उनके हाथों में बंदूक दे देते है | कश्मीरी पंडित भी कश्मीर के बाशिंदे थे उन्हें देश से निकाल दिया गया यहाँ तक आतंकवाद के भय से कश्मीरी मुसलमानों की बहुत बड़ी आबादी दिल्ली में और अन्य शहरों में रह रही है| वैदिक जी क्या आतंकवादियों के लिए कश्मीर की आजादी चाहते हैं जिससे यह स्थान विदेशी आतंकवादियों का अफगानिस्तान के बाद दूसरा स्वर्ग बन जाये देखा जाए तो इस महानुभाव ने कश्मीर की समस्या को फिर से हवा दी है |
पाकिस्तान इस समस्या को कभी ठंडे बस्ते में कभी नहीं डालना चाहता| वैदिक जी नये सिरे से कश्मीर समस्या को भारत में लाये हैं देखा जाये तो वह अपने देश में हाफिज सईद के नुमाइंदे बन कर उसकी मामूरियत करने के लिए लौटे और उसके विचारों का प्रचार और विस्तार करने का उन्होंने पूरा प्रयत्न किया |कांग्रेस दल सरकार की किरकिरी करने का मोका ढूंढ ही रही थी दो दिनों तक संसद में हफिज सईद और वैदिक जी छाए रहे | यदि संसद के गलियारों में और मिडिया में इस विषय को तूल नहीं दिया जाता यह विषय बिना किसी लाभ के ऐसे ही खत्म हो जाता |
वैदिक जी ने पाकिस्तान में दिए अपने इंटरव्यू और सईद से वार्तालाप में अपने आप को मोदी जी के करीब बताया और कहा वह उनसे मिलते रहते हैं तथा सईद से वार्ता लाप में कहा भारतीय मुसलमानों से मोदी जी की दूरिया कम हो गई हैं उनकी कैबिनेट में तीन चार मुस्लिम मंत्री है| भाजपा से अब मुस्लिम दूर नहीं हैं |सईद क्या पाकिस्तान के सरकारी तन्त्र का हिस्सा है? जिसके सामने आप सफाई पेश कर रहे थे सईद होता कौन है हमारे देश के मुसलमानों के बारे में बात करने और उनकी चिंता करने वाला, इस तरह भारत को कूटनीतिक हेठी हूई |नरेंद्र मोदी एक मजबूत शक्तिशाली राष्ट्र में विश्वास करते हैं वह मानते हैं ताकत के सामने सभी झुकते हैं | शायद इन्होने सोचा मोदी जी ब्रसेल सम्मेलन से वापिस आएंगे जब वह जानेंगे मैं सईद जैसे आतंकवादी से मिल कर और उसकी नजरों में उनकी इमेज बना कर आया हूँ वह खुश हो कर मुझे पाकिस्तान मामलों का अपना सलाहकार बना लेंगे | यह अपने आप को साऊथ ईस्ट एशिया का स्पैस्लिस्ट मानते है क्या हफिज सईद को नहीं समझ सके इस देश ने २६/११ देखा है आतंकवादी क्या नहीं कर सकते और उनका लीडर क्या नहीं करा सकता यह समय मिडिया ने सबको दिखाया था और हाफिज सईद कहता है मिडिया ने मुझे बदनाम किया है| एक और नये –नये राजनीतिक चिंतक देश में बनें है योग गुरू बाबा रामदेव,उन्होंने कहा वैदिक जी हाफिज सईद का हृदय परिवर्तन करने गये थे |राम देव के वैदिक जी तो हाफिज का हृदय परिवर्तन कर नहीं सके पर अपना जरूर बदल आये लाखों जवानों को हाथ में बंदूक पकड़ा कर अनजाने राह पर दूसरे देश में मरने मारने को भेज देने वाले आतंकी को वैदिक जी क्या जाने यह कला किसी किताब से नहीं पढ़ी जा सकती |
डॉ शोभा भारद्वाज

|

का

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh