Menu
blogid : 316 postid : 1394322

इन 10 राज्यों में कोरोना के 80 फीसदी मरीज, अब तक कोरोना फ्री है ये राज्य

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan10 Aug, 2020

 

भारत में कोरोना वायरस का लगातार प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। हर दिन नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश के 80 फीसदी कोरोना मरीज अकेले 10 राज्यों में हैं। जबकि, एक राज्य ऐसा भी है जहां अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है।

 

 

Image courtesy : AP

 

 

69 फीसदी ठीक हुए कोरोना मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22.15 लाख हो चुकी है। इनमें से 69.33 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि, 28.66 फीसदी एक्टिव मामले हैं। इनकी संख्या 6 लाख से ज्यादा है।

 

 

Image courtesy : AFP

 

 

12 दिन में 1.4 फीसदी घटी मृत्युदर
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मृत्युदर में 12 दिन के अंदर के 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार अब कोरोना मृत्युदर 2.00 फीसदी हो गई है। 29 जुलाई को कोरोना मृत्युदर 3.4 फीसदी दर्ज की गई थी। अब तेजी से घटी है। हालांकि, रोजाना मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है।

 

 

 

 

 

10 राज्य सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ​के अनुसार देश के 80 फीसदी कोरोना मरीज अकेले 10 राज्यों में हैं। जबकि, 20 फीसदी बाकी राज्यों में हैं। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हैं। सबसे ज्यादा मौतों के मामले में महाराष्ट्र राज्य आगे है।

 

 

 

 

इस राज्य में एक भी कोरोना मरीज नहीं
जब देश के सभी राज्य कोरोना से जूझ रहे हैं तब एक ऐसा राज्य है जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है। देश के केंद्रशासित राज्य लक्षद्वीप में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि नहीं की गई है। जून में देश के सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण मामले दर्ज किए गए थे। लक्षद्वीप देश का इकलौता कोरोना फ्री राज्य है।..NEXT

 

 

 

Read More :

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh