Menu
blogid : 316 postid : 1391319

सूडान में 18 भारतीयों की मौत से हाहाकार, चीनी मिट्टी के बर्तन और टाइल्‍स बना रहे थे सभी

सूडान में 18 भारतीय नागरिकों की अचानक मौत से हाहाकार मच गया है। भारतीय दूतावास से आई सूचना के मुताबिक भयंकर हादसे की चपेट में आने से भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दर्दनाक मौत पर दुख जताते हुए दूतावास को तत्‍काल जांच राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 Dec, 2019

 

 

Image result for sudan blast

 

 

 

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सूडान में एलपीजी गैस से भरे टैंकर के फट जाने से 24 लोगों की जान चली गई है। इनमें 18 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बताया गया है कि जिस वक्‍त यह हादसा हुआ तब भारतीय श्रमिक सूडान के एक चीनी मिट्टी के बर्तन और टाइल्‍स बनाने वाली कंपनी में लंच के बाद दोपहर को काम कर रहे थे।

 

 

 

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट में 18 भारतीय श्रमिकों की मौत की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि सूडान में खार्तूम के इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित सेरेमिक कारखाने में बड़ी संख्‍या में भारतीय श्रमिक काम करते हैं। इस कारखाने में चीनी मिट्टी के बर्तन और टाइल्‍स बनाए जाते हैं।

 

सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत

 

कारखाने में एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। जब तक वहां काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते तेज आवाज के भीषण धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आकर करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 130 के करीब लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने का एक हिस्‍सा ढह गया और दीवारें दरक गईं।

 

 

 

विस्‍फोट के बाद कारखाने में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने मलबे से 24 मृत लोगों के शव निकाले हैं। बचाव कार्य के दौरान बुरी तरह जख्‍मी पाए गए करीब 130 लोगों को अस्‍पताल भेजा गया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक कारखाने में 50 से अधिक भारतीय श्रमिक काम करते हैं।

 

 

 

 

 

 

जांच में पाया गया कि वहां सुरक्षा के पर्याप्‍त उपकरण नहीं थे और मजदूर खुले में काम कर रहे थे। ज्‍वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडारण किया गया था। जिसकी वजह से इतना भीषण हादसा हो गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना पर दुख जताते हुए सूडान में मौजूद दूतावास को तत्‍काल जांच और राहत पहुंचाने के आदेश दिए हैं।…NEXT

 

 

 

Read More:

दो दिन से चल रहे विवाद के बाद आईटीबीपी जवान ने छह साथियों को गोली मारी

हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्‍करी से दुनियाभर में खलबली

3 करोड़ से ज्‍यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार

सर्दियों में इन दो वस्‍तुओं को खाया तो जा सकती है जान, आपके लिए ये बातें जानना जरूरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh