Menu
blogid : 316 postid : 1392441

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। वहीं, एक तरह देश के 5 ऐसे राज्य हैं जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है। यहां लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रख रहे हैं। वहीं, देश का एक ऐसा राज्य भी है जहां मरीजों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan4 May, 2020

 

 

 

 

मरीजों की संख्या 42 हजार पार
देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 42533 हो गई है। आरोग्य सेतु के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1373 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। सभी संक्रमित मरीजों का उच्चस्तरीय उपचार किया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण किया जा रहा है।

 

 

 

11 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए
चिकित्सकों के प्रयासों की बदौलत बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आए लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया गया है। अब तक 11707 कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के बाद परीक्षण में स्वस्थ्य पाए जाने के बाद सकुशल डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये सभी अब पूरी तरह ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

 

 

 

 

महाराष्ट्र में सबसे कोरोना पॉजिटिव
देश के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में 12974, गुजरात में 5428, दिल्ली एनसीआर 4549, तमिलनाडु3023, राजस्थान 2886, मध्य प्रदेश में 2846 और उत्तर प्रदेश में 2645 कोरोना पॉजिटिव के केस हैं। पूरे भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1373 पहुंच गई है।

 

 

 

 

इन राज्यों में एक भी मरीज नहीं
पूरे देश में महामारी के जाल के बावजूद 5 राज्यों ने कोरोना को अपने यहां फटकने नहीं दिया है। आरोग्य सेतु एप के आंकड़ों के अनुसार इन 5 राज्यों की लिस्ट में 3 केंद्रशासित प्रदेश भी शामिल हैं। इन राज्यों में सिक्किम, नागालैंड, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लक्षद्वीप हैं। यहां एक भी कोरोना पॉ​जिटिव केस नहीं मिला है।…NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

कोरोना की चपेट में आए फुटबॉल विश्व कप के एंबेस्डर, ग्रेट फुटबॉलर के लिए दुनियाभर से हो रहीं दुआएं

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

Coronavirus Guidelines : हर किसी को मास्‍क पहनने की जरूरत नहीं

कोरोना वायरस से बचने के ये 3 सबसे आसान तरीके

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh