Menu
blogid : 316 postid : 1394633

कोरोना काल में तंदुरुस्ती के 5 मंत्र, इन्हें फॉलो किया तो वायरस को हरा पाएंगे

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Aug, 2020

 

कोरोना महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार लोगों को अवेयर कर रहा है। कोरोना को लेकर फैले भय समेत अन्य कारणों से लोग मानसिक और शारीरिक रूप से फिट नहीं रह पा रहे हैं। परिजनों को सुरक्षित रखने की चिंता में लोगों का खुद के स्वास्थ्य से ध्यान हट गया है। इम्यूनिटी वीक होने पर कोरोना ज्यादा तेजी से हमला करता है। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो वायरस पास नहीं फटकेगा। कोरोना दूर भगाने और खुद को फिट रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 मंत्र बताए हैं।

 

 

Image courtesy : Al Jazeera

 

 

कनेक्ट विद फैमिली
कोरोना महामारी के दौरान एहतियातन लोग एक दूसरे से ​मुलाकात से बच रहे हैं। जबकि, कुछ लोग रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहरों में हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण को लेकर लोग अपने परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। यह चिंता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ कर रही है। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को अपने परिवार से जुड़ाव बरकरार रखना है। लगातार फोन से या अन्य माध्यम से परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें।

 

 

Graph courtesy : Health Ministry

 

 

बैलेंस डाइट
कोरोना महामारी के दौरान खुद को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए सही और पर्याप्त डाइट लेना अति आवश्यक है। खाने की सही डाइट नहीं होने पर बीमारी का खतरा बना रहता है। कोरोना काल में किसी भी तरह से बीमार होना आपके परिजनों के लिए मुसीबत भरा हो सकता है। इसलिए सही डाइट का चुनाव ज्यादा जरूरी है। अपनी डाइट का चुनाव करने के लिए आप डाइटीशियन या फिर चिकित्सक, विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

 

 

Image courtesy : Al Jazeera

 

 

डेली एक्सरसाइज
लॉकडाउन नियमों के चलते लोगों का घरों से निकलना काफी कम हो गया है। जिम और व्यायामशालाएं भी बंद हैं। ऐसे में लोग लापरवाही के चलते फिटनेस का ध्यान नहीं रख रहे हैं। जिसके नतीजे में उनका फैट बढ़ रहा है और शरीर आलसी होता जा रहा है। कोरोना से बचने और खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। इसलिए योगा, व्यायाम, जिम, डांस, इंडोर गेम्स जैसे माध्यमों के जरिए शरीर को फिट रखने का प्रयास करें।

 

 

 

अच्छी नींद जरूरी
आप कितना भी अच्छा और पौष्टिक भोजन कर लें अगर भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आप कई तरह की शारीरिक परेशानियों से घिर जाएंगे। इसलिए खुद की सुरक्षा के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं और जब मन चाहा तब सो रहे हैं। नींद का टाइम टेबल उलट पुलट गया है। इस वजह से शरीर में थकान और आलसपन छाया रहता है। इससे बचने के लिए रात में ठीक से नींद लेना बहुत जरूरी है। 8 घंटे नींद आवश्यक है।

 

 

Graph courtesy : Health Ministry

 

सकारात्मक सोच
कोरोना महामारी के चलते बड़े पैमाने पर लोगों के रोजगार छूट गए हैं। आर्थिक गतिविधियां धीमी हुई हैं और लोगों की कमाई के स्रोत भी कम हो गए हैं। लोगों को इस बुरे वक्त में हिम्मत से काम लेना है। क्योंकि बुरा वक्त कट जाता है। इसलिए तनाव लेने की बजाय सकारात्मक सोच को विकसित करें और अपने परिजनों के साथ ही करीबी लोगों को भी मोटीवेट कर उनका हौसला बढ़ाएं। किसी तरह की समस्या होने पर झिझकें नहीं उसे अपने करीबी के साथ शेयर करें।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय को बेझिझक बताएं परेशानी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी के माहौल में लोगों को अपने काम के साथ जिंदगी को बैलेंस करना होगा। ऐसे में​ किसी भी तरह की साइकोलॉजिकल प्राब्लम से छुटकारा हासिल करने या सलाह लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 080-46110007 भी जारी किया है।..NEXT

 

 

 

Read More :

जुकाम-खांसी का रामबाण इलाज है शहद, रिसर्च में खुलासा दवा से ज्यादा है असरदार

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh