एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण गेम्स की दुनिया भी पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां साधारण से गेम्स खेलने को मिलते थे, वहीं अब ऐसे-ऐसे गेम्स मौजूद हैं, जो वर्चुअल दुनिया में होते हुए भी असल जिंदगी में दखल कर जाते हैं। इन दिनों जानलेवा गेम ब्लू व्हेल इसका सबसे ताजा उदाहरण है। मगर ब्लू व्हेल के अलावा भी इंटरनेट, प्ले स्टेशन, एक्सबॉक्स और एंड्रॉयड समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई गेम्स मौजूद हैं, जिन्हें अगर कोई बच्चा खेले, तो उसके दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ये गेम्स भारत में बैन हैं या नहीं, इसकी कोई खास जानकारी नहीं है। हालांकि कई गेम्स बैन हैं, लेकिन दावे के साथ ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इन्हें कोई खेल नहीं रहा है। आइये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ गेम्स के बारे में जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हैं।
Mass effect : 2007 में लॉन्च हुआ यह गेम एक्सबॉक्स 360 के साथ आता है। इसके कई पार्ट बन चुके हैं। गेम की स्टोरी के कारण इसे कई पुरस्कार भी मिले हैं। इस गेम के साथ सबसे बड़ा विवाद है इसका एक प्लॉट। इसमें प्लेयर किसी दूसरे प्लेयर के साथ सेम सेक्स रिलेशनशिप में जा सकता है। अगर रिलेशनशिप आगे बढ़ती है, तो दो कैरेक्टर के बीच सेक्सुअल रिलेशन भी बनते हैं। इसे लेकर काफी विवाद हो चुका है। हालांकि, विवादों के बावजूद यह गेम अभी भी काफी लोकप्रिय है, लेकिन माना जाता है कि बच्चों के लिए यह गेम खेलना नुकसानदायक है।
Grand Theft Auto : यह गेम 1997 में लॉन्च हुआ था और तब से लेकर अब तक लगातार अपडेट होता रहा है। इसे फायरफॉक्स, एंड्रॉयड, आईओएस, प्ले स्टेशन, एक्सबॉक्स, विंडोज आदि सभी प्लेटफॉर्म पर खेला जा सकता है। इस गेम में न्यूडिटी, सेक्स, प्रॉस्टिट्यूशन, हिंसा सभी कुछ है। इन सभी कारणों से यह गेम विवादास्पद होता गया। 20 अक्टूबर 2003 को इस गेम के निर्माताओं के खिलाफ कोर्ट केस हुआ। उस समय दो परिवारों के बच्चों को दो किशोरों ने गोली मार दी थी। जांच में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने Grand Theft Auto-3 से प्रेरित होकर ऐसा किया। इस गेम को लेकर कई विवाद और कई बार कोर्ट केस भी हुए हैं। गेम 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनाया गया है। हालांकि इतने विवादों के बाद भी इसे बैन नहीं किया गया है।
Rapelay : यह गेम 2006 में जापान में बनाया गया था। लॉन्चिंग के तीन साल बाद इस गेम के कंटेंट पर लोगों की नजर पड़ी, तो विवाद शुरू हो गया। इस गेम का अहम हिस्सा है रेप। गेम प्लेयर इस गेम में एक गुंडे के रोल में रहता है और गेम में एक मां और उसकी दो बेटियों का रेप करता है। इनमें से एक लड़की नाबालिग रहती है। इस गेम को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि यह मामला ब्रिटेन की संसद तक में उठाया गया था। इस गेम की एंडिंग भी काफी विभत्स रहती है। इसे कई देशों में बैन कर दिया गया है, फिर भी इसकी कॉपी ब्लैक मार्केट में उपलब्ध है।
Bully : नाम के ही मुताबिक इस गेम में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व होते हैं, जो बच्चों को स्कूल में परेशान करते हैं। इस गेम में होमोसेक्सुएलिटी और हिंसा जैसी कई चीजें हैं, जिस वजह से यह विवादों में घिर गया। इसे ब्राजील और फ्लोरिडा आदि में बैन किया गया है, लेकिन सभी देशों में यह बैन नहीं है। 2008 में बने इस गेम के कई वर्जन हैं, जो प्ले स्टेशन 2, एक्सबॉक्स 360, विंडोज, एंड्रॉयड और आईओएस पर खेले जा सकते हैं।
Manhunt : इस गेम को बैन करने के लिए कई बार आवाज उठी। कई देशों में यह पूरी तरह बैन है। यह गेम बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों का ही कहना है कि मैनहंट इतना हिंसक है कि कई बार उन्हें भी इसे खेलते समय अजीब लगने लगता है। यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर गेम है, जिसमें पोर्नोग्राफिक कंटेंट भी है। इसी वजह से इसे जर्मनी, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, सउदीअरब, कुवैत और साउथ कोरिया में बैन कर दिया गया है। ब्रिटेन में तो इसे रिलीज ही नहीं किया गया। इस गेम को लेकर इतना बवाल हुआ कि एक किशोर की हत्या भी इसी गेम के प्लॉट पर प्लान की गई।
The Guy Game : यह गेम विवादास्पद गेम्स में प्रमुख है, क्योंकि इस गेम में असल इंसान और सेक्सुअल कंटेंट है। दरअसल, यह एक जीके गेम है, जहां प्लेयर्स को पूछे गए सवालों के सही उत्तर देने होते थे। सही उत्तर देने वाले प्लेयर को लड़कियों की वीडियो फुटेज दिखाई जाती थी, जो अश्लील होती थी। जितने सही उत्तर, उतनी ही बार लड़कियों की अश्लील वीडियो दिखाए जाएंगे। वीडियो में दिखाई जाने वाली कुछ लड़कियां नाबालिग भी थीं। इस गेम को प्ले स्टेशन-2 पर लॉन्च किया गया था। विवादित होने के कारण इसे बैन तो कर दिया गया, लेकिन इससे जुड़े वीडियो अब भी इंटरनेट और यू-ट्यूब पर मौजूद हैं…Next
Read More:
क्रिकेटर से राजनेता बने ये स्टार, कोई हुआ सक्सेस तो कोई क्लीन बोल्डबॉलीवुड में अब द ग्रेट खली पर बनेगी बायोपिक, ये अभिनेता निभाएगा किरदार!दिग्विजय सिंह से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, ये हैं राजपरिवार के राजनेता
Read Comments