स्ट्रांग होती निगरानी प्रणाली के बावजूद आज भी कैदियों को जेल से फरार होने से रोकने में सुरक्षाकर्मियों को भरपूर सहायता नहीं मिल पा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में हाई सिक्यूरिटी वाली जेल की दीवार काटकर एक नहीं बल्कि 75 कैदी फरार हो गए हैं। यह कैदी सामान्य अपराधी नहीं बल्कि खूंखार की श्रेणी में आते हैं।
हाई सिक्यूरिटी से लैस जवानों का चकमा दिया
क्राइम बेस्ड हॉलीवुड फिल्मों में कई बार देखने को मिलता है कि जेल में बंद कैदी किसी न किसी तरीके से भागने में सफल हो जाते हैं। इसके लिए वह अलग अलग तरीकों और जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं। पिछले दिनों पराग्वे की हाई सिक्यूरिटी वाली जेल में बंद कैदियों ने सुरक्षा में लगे जवानों को चकमा दे दिया और भागने में कामयाब हो गए। पराग्वे के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।
एक ही गैंग के हैं भागने वाले कैदी
ब्राजील के खूंखार आपराधिक गैंग पीसीसी के 75 कैदी अलग अलग अपराधों की सजा काटने के लिए पराग्वे की जेल में बंद किए गए थे। चूंकि, सभी खूंखार कैदी एक ही क्रिमिनल गैंग के थे इसलिए सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए थे। किसी भी समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों, सीसीटीवी और थंब इंप्रेशन से खुलने वाले दरवाजों को लगाया गया है।
जमीनी सुरंग बनाकर रातों रात फरार
आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात पीसीसी क्रिमिनल गैंग के 75 कैदियों ने जेल की फर्श और दीवारों को काट डाला। कैदियों ने करीब 500 मीटर लंबी सुरंग बनाकर जेल के बाहर निकलने का रास्ता तैयार किया। सभी रात में एकजुट होकर फरार होने में कामयाब हो गए। जब से कैदियों के भागने की जानकारी हुई है जेल प्रशासन और अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं।
ब्राजील का सबसे खूंखार गैंग
जेल सूत्रों के मुताबिक कैदियों के पराग्वे और ब्राजील सीमा को पार करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कैदियों के भागने के कारणों और जिम्मेदारों की पहचान के लिए जांच टीम गठित की गई है। सूत्रों के मुताबिक पीसीसी क्रिमिनल गैंग ब्राजील, पराग्वे, अमेरिका समेत कई नजदीकी देशों की सीमावर्ती इलाकों में फैला हुआ है। इस गैंग के मेंबर पैसों के लिए हत्या, अपहरण करने से नहीं घबराते हैं। यह गैंग कई देशों में पूरी तरह बैन है।…NEXT
Read More:
800 संतानों का पिता है 100 साल बूढ़ा कछुआ, खत्म होती प्रजाति को बचाने के लिए बना प्लेब्वॉय
मुत्यु दंड के दोषी को कैसे दी जाती है फांसी, समझिए पूरी प्रक्रिया
क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप
Read Comments