Menu
blogid : 316 postid : 1392634

9 year-old COVID-19 Warrior : कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है नूर आफिआ

9 year-old COVID-19 Warrior : कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। हर कोई किसी न किसी तरीके से इस महामारी से लड़ने में मदद को आगे आ रहा है। ऐसे में 9 साल की नूर आफिआ भी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया है और दुनियाभर से उन्हें शाबासी मिल रही है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan11 May, 2020

 

 

 

हुनर से दिखाया कमाल
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया के कुआला पिलाह शहर में रहने वाली 9 साल की नूर आफिआ महामारी के दौर में सुरक्षा उपकरणों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों और मरीजों की मदद को आगे आई हैं। इस छोटी बच्ची ने अपने हुनर से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया है।

 

 

 

 

अस्पतालों की मुसीबत दूर करने पहुंचीं
आफिया नूर बताती हैं कि जब उनको पता चला कि नजदीकी अस्पताल में कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने वाले गाउन personal protective equipment कम पड़ गए हैं। अस्पताल को सिलाई करने वाले वालंटियर्स की तत्काल जरूरत है। नूर आफिआ ने अस्पताल की मदद के लिए गाउन सिलने की पेशकश की। आफिआ रोजाना 4 बड़े गाउन सिलकर देती हैं।

 

 

 

5 साल की उम्र में हासिल किया हुुनर
नूर आफिआ ने बताया कि यह महामारी कितनी भयानक उसका अंदाजा उन्हे है। इसीलिए उन्होंने अपनी मां से लोगों की हेल्प करने बात की तो उन्होंने रोका नहीं। इस तरह वह लोगों की मदद के लिए आगे आईं। 9 साल की आफिया 5 साल की उम्र में कपड़े सिलना सीख गई थीं।

 

 

 

दुनियाभर से मिल रही सराहना
नूर आफिआ ने मार्च की शुरुआत में ही मदद का काम शुरू कर दिया था और अपने नजदीक के दो अस्पतालों को वह 130 गाउन सिलकर दे चुकी हैं। जबकि, 60 और गाउन डिलीवरी के लिए कंप्लीट होने वाले हैं। आफिआ नूर ने अपनी आनलाइन क्लास और अन्य कामों से समय बचाकर ये गाउन सिले हैं। उनकी इस मदद के लिए उन्हें दुनियाभर से सराहना मिल रही है।

 

 

 

 

कोरोना महामारी से जूझ रहा मलेशिया
गौरतलब है कि मलेशिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। वहां काफी तेजी से महामारी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अब तक 6600 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 100 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मलेशिया में 18 मार्च से लॉकडाउन लागू है।..NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

दुनिया के ताकतवर देश में अचानक बढ़े 10 हजार से मरीज, एक के बाद एक मरे 300 से ज्यादा लोग

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh