Menu
blogid : 316 postid : 1393040

बांग्लादेश में कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, कुछ ही घंटों में नए मरीजों की लग गई लाइन

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan28 May, 2020

कोरोना वायरस ने बांग्लादेश में कहर बरपा दिया है। यहां एक दिन में इतने मरीज बढ़े हैं कि पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुछ ही घंटों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की लाइन लग गई। यहां 24 घंटों में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों को चिंता में डाल दिया है।

 

 

 

 

बांग्लादेश में अचानक बढ़ने लगे मरीज
पूरी दुनिया में तबाही का सबब बन चुका कोरोना वायरस एशियाई मुल्कों में भी हर दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में वायरस ने तेजी से अपने पैर पसारे हैं। यही वजह है कि यहां कोरोना मरीजों की आंकड़ा 50 हजार पार करने वाला है।

 

 

 

 

24 घंटे में दो हजार से ज्यादा नए केस
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां इतने नए मरीज सामने आए हैं कि पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में रिकॉर्ड 2029 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े अब तक के सर्वाधिक हैं। बांग्लादेश में मार्च में कोरोना ने दस्तक दी थी। तब से कुछ शर्तों के साथ वहां लॉकडाउन लागू है।

 

 

 

 

574 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा
बांग्लादेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। worldometers के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां 15 मरीजों की मौत हो गई है। यह संख्या भी स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डालती है। बांग्लादेश में अब तक कुल 574 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

40 हजार के पार पहुंची संख्या
बांग्लादेश में कोरोना पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 40321 हो गई है। जबकि यहां 8425 मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित देशों से सूची में बांग्लादेश 22वें स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान 61227 मरीजों के साथ 18वें नंबर पर है। वहीं, भारत 159054 लाख मरीजों के साथ 10वें स्थान पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh