Menu
blogid : 316 postid : 1394349

5 महीने बाद इस देश में लागू हुआ लॉकडाउन, भारत के पड़ोसी देश में सबकुछ ठप हुआ

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan11 Aug, 2020

 

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इसे थामने के लिए लगातार चिकित्सा विशेषज्ञ दवाओं और वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। दुनियाभर के ज्यादातर देशों ने करीब 3 से 4 महीने तक लॉकडाउन लागू रखने के बाद अब या तो लॉकडाउन हटा दिया है या फिर सख्ती कम कर दी है। इस बीच भारत के पड़ोसी देश में पहली बार अब लॉकडाउन लागू किया गया है।

 

 

Image courtesy : PM Bhutan Twitter Account

 

 

 

भूटान में पहला लॉकडाउन लागू हुआ
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पड़ोसी देश भूटान ने कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के करीब 5 महीने बाद लॉकडाउन लागू किया है। भूटान में यह पहला लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बाद से सभी तरह की गतिविधियों को तत्काल रोक दिया गया है। यहां लगभग सबकुछ ठप हो गया है।

 

 

Image courtesy : Al Zazeera

 

 

 

कुवैत से लौटी युवती कोरोना पॉजिटिव मिली
भूटान की राजधानी ​थिंपू में 10 अगस्त को 27 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। युवती कुछ दिन पहले ही कुवैत से यात्रा कर लौटी थी। उसे क्वारंटाइन किया गया था और इस दौरान उसका पहला कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। जबकि, सोमवार को दूसरे कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गई।

 

 

Image courtesy : PM Bhutan Twitter Account

 

 

पूरे देश में सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगी
कोरोना का नया केस सामने आने के बाद भूटान सरकार ने पूरे देश में पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सरकार के अनुसार कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों की गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है और सभी तरह के दफ्तर, शिक्षा संस्थान समेत सारी गतिविधियां रोक दी गई हैं।

 

 

 

 

मार्च में मिला था पहला कोरोना संक्रमण केस
भूटान में 6 मार्च को पहला कोरोना वायरस के संक्रमण का केस दर्ज किया गया था। मार्च में कोरोना संक्रमित 76 साल का अमेरिकी टूरिस्ट भूटान पहुंचा था, जिसके बाद से संक्रमण फैलना शुरू ​हुआ। तभी भूटान ने सभी पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां ठप कर दी थीं। और अब करीब 5 महीने बाद लॉकडाउन लागू किया गया है।

 

 

 

केवल 16 सक्रिय मरीज, एक की भी मौत नहीं
भूटान एशिया के सबसे कम कोरोना प्रभावित देशों की सूची में शामिल है। दक्षिण एशिया में कोरोना केस के मामलों में भूटान में सबसे कम संक्रमण के मामले हैं। अब तक कुल 113 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 97 ठीक हो चुके और 16 का इलाज चल रहा है। खास बात है कि अब तक भूटान में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh