Menu
blogid : 316 postid : 1393839

इस राज्य में कोरोना के साथ बागमती का कहर, भारी नुकसान से सड़क पर रहने को मजबूर हैं लोग

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Jul, 2020

 

देश में कोरोना महामारी के चलते लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर हर दिन नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी है। कोरोना के चलते बिहार में भी सख्ती की गई है। उत्तरी बिहार के लोगों को कोरोना के साथ साथ बाढ़ का खतरा झेलना पड़ रहा है। कई गांव पानी में डूबने से लोगों को घर छोड़कर सड़क पर रात गुजारनी पड़ रही है।

 

 

 

 

बागमती की बाढ़ में डूब गए दर्जनों गांव
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में बागमती नदी के उफनाने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। एएनआई को एक पीड़ित बुजुर्ग किसान ने बताया कि मेरे 20 बीघा खेत पानी में डूब गए हैं। इससे मेरी सारी फसल बर्बाद हो गई। हम लोग घर छोड़कर यहां सड़क पर रह रहे हैं।

 

 

 

तेज बहाव से 3 बांध और एक पुल ढहा
दैनिक जागरण के मुजफ्फरपुर संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में बहने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर चल रहा है। पहले कोरोना और अब भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में तीन तटबंध टूट चुके हैं। वहीं, दरभंगा में नया पुल कमला नदी के तेज बहाव का नहीं झेल सका और ढह गया। समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिलों में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है।

 

 

 

 

लोगों में छा गई मगरमच्छ की दहशत
नेपाल सीमा सटे पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके में गंडक नदी ने कहर बरपा रखा है। बाढ़ के पानी में बहकर आए मगरमच्छ की दहशत से लोग पानी से दूर रहे। मगरमच्छ ने शास्त्रीनगर इलाके में दो मेमनों को अपना शिकार बना लिया। बचाने गए दो लोग भी घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरातफरी मची रही बाद में वनविभाग की टीम को लोगों ने मगरमच्छ सौंप दिया।

 

 

 

 

कोरोना के साथ बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किल, दर्जनों गांव डूबे
बिहार में कोरोना के खतरे के साथ बाढ़ की मुसीबत झेल रहे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कई जिलों में दर्जनों गांव पानी की भेंट चढ़ गए हैं। बिहार में हर दिन कोरोना के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। अब तक 16,642 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 143 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh