Menu
blogid : 316 postid : 1392967

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

कोरोना वायरस ने दुनियाभर के तमाम मुल्कों में तबाही मचाया हुआ है। कुछ ऐसे देश हैं जहां हालात बदतर हो चुके हैं। बदतर देशों की श्रेणी में ब्राजील पहुंच चुका है। कोरोना ब्राजील के लिए काल बन चुका है। आलम ये है कि यहां मरने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है कि शव को सही से रखने तक की जगह कम पड़ गई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan26 May, 2020

 

 

 

 

खूबसूरती के लिए मशहूर देश तबाही की ओर
खूबसूरत समुद्री तटों और स्पा सेंटर्स के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर ब्राजील इन दिनों कब्रगाह बना हुआ है। कोरोना महामारी ने यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को तहस नहस कर दिया है। हर रोज बढ़ रहे मरीजों और मरने वालों की संख्या ने इस देश को तबाही की ओर धकेल दिया है।

 

 

 

 

रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा केस एक दिन में
सीएनएन के अनुसार ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 11687 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। जबकि 23400 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान गवां रहे हैं।

 

 

 

 

कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट में दूसरा नंबर
जॉन हॉप​किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील रूस को पछाड़कर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर सर्वाधिक मरीजों और मौतों की संख्यां के साथ अमेरिका है। तीसरे नंबर रूस है। रूस में मरने वालों की संख्या अमेरिका और ब्राजील से बहुत कम है।

 

 

 

 

एक ही कब्र में 5 शव
ब्राजील में इस हफ्ते हुई मौतों के कारण अस्पतालों में शवों को सही से रखने तक की जगह कम पड़ने की बात कही जा रही है। यहां तक कि शवों को दफनाने के लिए अलग अलग कब्रों की बजाय एक ही कब्र में 5 शव दफनाए जा रहे हैं। रोज हो रही मौतों के आंकड़े दर्शातें हैं कि कोरोना ब्राजील के लिए काल बन चुका है। जबकि स्थानीय मीडिया काला सप्ताह नाम दे रही है।..NEXT

 

 

 

Read More:

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh