Menu
blogid : 316 postid : 1379421

बुलेट पर करतब दिखाएंगी BSF की जाबांज महिलाएं, पहली बार दिखेगा ये हैरान करने वाला नजारा

राजपथ पर गणतंत्र के 69वें महोत्सव की तैयारी जोरों पर है, ऐसे में राजपथ पर पहली बार होगा कि बीएसएफ जवानों की करतबबाज टुकड़ी ‘जांबाज’ हैरतंगेज कारनामे दिखाएगी। अपनी भारी भरकम रॉयल इनफील्ड मोटर बाइक पर सवार इस दल ने बुधवार को पहली बार रायसीना हिल की सड़कों पर अभ्यास किया। इस दौरान 45 जांबाजों ने आठ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 22 अलग-अलग तरह के करतबों का रियाज किया। तो चलिए जानते हैं कैसा होगा राजपथ पर इस बार बीएसएफ जवानों की करतबाज।

cover bsf


बीएसएफ की जाबांज राइडर महिलाएं दिखाएंगे करतब

बीएसएफ की ये जाबांज राइडर महिलाएं मोटरसाइकिल पर तरह-तरह की एक्टीविटीज करते दिखाई देंगी। फिलहाल इन महिलाओं की जाबांज टुकड़ी अपनी रॉयल इनफील्ड मोटर बाइक पर सवार होकर तरह-तरह की एक्टिविटीज दिखाने की कोशिश कर रही हैं, जिसका भव्य रूप आपको 26 जनवरी को दिखाई देगा।


BSF


100 से ज्यादा महिला राइडर्स दिखाएंगी दम

इन सभी महिलाओं को ग्वालियर से सटे टेकनपुर स्थित बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग दी गई है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 100 से ज्यादा महिला राइडर्स दिखाई देंगी। अपनी लगन और हौसलों के बल पर इन जांबाजों ने प्रशिक्षण के अंत तक 22 फॉर्मेशन (जिनमें पुरुष टीम दक्ष है) पर महारथ हासिल कर ली।



women motorcycle


बाइक तक नहीं चलाई है इन महिलाओं ने

टेकनपुर ट्रेनिक कैंप के अधिकारियों के मुताबिक 2016 में जिन महिलाओं को इस ट्रेनिंग के लिए चुना गया है इनमें से करीब 45 महिला जवानों ने कभी बाइक हाथ नहीं लगाई और कई ऐसी भी थीं कि जिन्होंने साइकिल भी नहीं चलाई।


women bsf


लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है बीएसएफ जांबाजो के नाम

1990 से पुरुष बीएसएफ ‘जांबाज’ राजपथ पर करतब दिखा रहे हैं। इसके साथ ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। बीएसएफ जांबाज बता दें कि हर साल यहां पर इस रिहर्सल में पुरुष जवान स्टंट्स बाइक के जरिए स्टंट करते थे, लिहाजा इस बार इन जांबाज महिला राइडर्स को ट्रेनिंग दी गई है।

cats-39



350 सीसी रॉयल एनफील्ड बाइक पर होगा करतब

ये सभी महिलाएं राजपथ पर गणतंत्र के 69वें महोत्सव में पहली बार महिला बीएसएफ जवानों की करतबबाज टुकड़ी ‘जांबाज’ हैरतंगेज कारनामे दिखाएंगी। इस दौरान 45 जांबाजों ने अपनी 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बाइकों पर अपने हुनर को पेश किया। मोटरसाइकिल पर सवार होकर 22 अलग-अलग तरह के करतबों का रियाज किया।


bsf-1



राष्ट्रपति बराक ओबामा हुए थे मुरीद

2015 में भारत आए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी हमारे देश की महिलाओं को अपना उनके जंबाज काम के लिए सराहना की थी। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल के गणतंत्र दिवस की परेड़ का नजारा देखने लायक होगा, जब देश की बेटीयां इतने जांबाज करतब दिखाई।…Next



Read More:

फेसबुक के लिए भी जरूरी हो सकता है आधार, जानें क्‍या है मामला

जेल से वीडियो कॉल कर सकेंगी महिला कैदी, इस प्रदेश में शुरू हुई सुविधा

बैंक अकाउंट खोलने वालों को राहत, मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की तारीख भी बढ़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh