Menu
blogid : 316 postid : 1392376

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, जमकर हो रही तारीफ

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू कर रखा है। इसके तहत लोगों को बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस ने अनोखी सजा दी है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Apr, 2020

 

 

 

 

पिटाई की बजाय सजा का अनोखा तरीका
देश के अलग अलग इलाकों से लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने सजा देने के लिए मारपीट के बजाय अनोखा तरीका निकाल लिया है। पुलिस के इस नए तरीके की खूब सराहना भी हो रही है।

 

 

जशपुर पुलिस ने उल्लंघन पर दी सजा
एएनआई ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में युवाओं के लॉकडाउन उल्लंघन करने की खबरों के बीच जशपुर इलाके की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई तो उन्हें पत्थलगांव के नजदीक चौराहे पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते युवा दिख गए।

 

 

 

 

पुशअप लगवाए और पीटी करवाई
पुलिस को देखते ही युवा भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने इन्हें घेरकर इकट्ठा किया और अनोखी सजा सुना दी। इस सजा के अनुसार पुलिस कर्मियों ने सभी युवाओं से कसरत करवाते हुए पुशअप्स लगवाए। इसके अलावा पीटी भी करवाई। इसके बाद युवाओं को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

 

 

 

सुरक्षाकर्मियों ने खुद दिया पहले डेमो
वीडियो में पुलिसकर्मी युवाओं को सही तरीके से पुशअप्स और डिप्स करने पर छोड़ने और गलत करने नहीं छोड़ने की बात कहते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने युवाओं से तब तक व्यायाम करने को कहा जबतक पसीना निकलना शुरू न हो जाए। पुलिसकर्मियों ने युवाओं को कसरत से खुद डेमो भी दिया।

 

 

 

Click Here To Watch Video

 

छत्तीसगढ़ पुलिस की हो रही तारीफ
अभी तक ऐसे वीडियो सामने आ रहे थे जिनमें लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती दिखाते हुए लाठियां बरसा रही थी। लेकिन, छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अनोखी सजा के तरीके को लोगों ने सराहा है और इसे सही बताया है।…NEXT

 

 

 

Read More:

भारत में कोरोना के खतरनाक आंकड़े, एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

Coronavirus Guidelines : हर किसी को मास्‍क पहनने की जरूरत नहीं

अमेरिका ने बनाई कोरोना वायरस की वैक्‍सीन!

कोरोना वायरस से बचने के ये 3 सबसे आसान तरीके

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh