Menu
blogid : 316 postid : 1391380

गिफ्ट लेने सांटा क्‍लॉज के घर पहुंची भीड़, फिनलैंड स्थित घर में दुनियाभर से आए लोग

दुनियाभार में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। आज रात 12 बजते ही क्रिसमस पर्व की शुरुआत हो जाएगी और दुनियाभर में लोग एक दूसरे को बधाई के साथ गिफ्ट देंगे। इस मौके पर प्रतिवर्ष सांटा क्‍लॉज के अधिकारिक घर पर दुनियाभर से लोग गिफ्ट लेने पहुंचते हैं। इस बार भी भारी संख्‍या में लोग फिनलैंड स्थित सांटा क्‍लॉज के घर पर जुट गए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Dec, 2019

 

 

 

 

बग्‍घी पर लेकर आते हैं गिफ्ट्स
दुनियाभर में क्रिसमस पूरे उत्‍साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस बार भी दुनियाभर के लोगों ने क्रिसमस की खास तैयारियां कर ली हैं। मान्‍यता है कि क्रिसमस पर सैंटा क्‍लाज अपने घर से बग्‍घी लेकर निकलते हैं, जिसमें ढेर सारे गिफ्ट होते हैं। यह गिफ्ट वह अपने प्‍यारे लोगों को क्रिसमस पर पहुंचते हैं।

 

 

 

फिनलैंड में अधिकारिक घर
सांटा क्‍लॉज का अधिकारिक घर फिनलैंड में रोवेनेमी शहर के फिनिश इलाके में स्थित है। यह इलाका बर्फीला होने के चलते बेहद ठंडा होता है। यहां से हर साल सांटा क्‍लॉज क्रिसमस से एक दिन पहले अपनी बग्‍घी पर सवार होकर उत्‍तरी ध्रुव की ओर निकलते हैं। कहा जाता है कि उत्‍तरी ध्रुव से ढेर सारे गिफ्ट लेकर आते हैं जो बच्‍चों को बांटते हैं।

 

 

 

 

चीन में दूसरा घर
चीन की न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ के मुताबिक सांटा क्‍लॉज का दूसरा ऑफिशियल घर चीन के उत्‍तरी इलाके मोहे में भी है। इस घर के पीछे की कहानी है कि जब सांटा क्‍लॉज फिनलैंड के अपने घर से गिफ्ट लेने के उत्‍तरी ध्रुव की ओर गए थे तब वापसी में यहीं यानी मोहे में विश्राम करने के लिए रुके थे। तभी से यहां उनका घर है।

 

 

 

भव्‍य उत्‍सव का आयोजन
न्‍यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक क्रिसमस से एक दिन पहले ही सांटा क्‍लॉज के फिनलैंड स्थित घर में दुनियाभर से लोग इकट्ठे हुए हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को सांटा उपहार देते हैं। चीन के मोहे में भी सांटा के घर पर खास तैयारियां की गई हैं।…Next

 

 

Read More:

क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप

हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्‍करी से दुनियाभर में खलबली

3 करोड़ से ज्‍यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार

सर्दियों में इन दो वस्‍तुओं को खाया तो जा सकती है जान, आपके लिए ये बातें जानना जरूरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh