Menu
blogid : 316 postid : 1394377

हर दिन घट-बढ़ रहे कोरोना मरीज, 24 के अंदर फिर बदले आंकड़े, कहीं ये वजह तो नहीं

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 Aug, 2020

 

 

Image courtesy : AP

 

 

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार घट और बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में आंकड़ों में गिरावट और उछाल देखा गया है। 24 घंटे के अंदर ही पहले नए मामलों की संख्या कम हुई और 24 घंटे बाद ही बढ़ गई। कल करीब 53 हजार नए मामले मिले थे जो आज बढ़कर 60 हजार के पार पहुंच गए हैं। जबकि, मरने वालों और ठीक होने वालों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया है।

 

 

 

Image courtesy : AP

 

 

24 घंटे के अंदर 7 हजार मरीज और बढ़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,963 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या 11 अगस्त को 53 हजार थी और उससे पहले 10 अगस्त को 62 हजार थी, जो कुछ ही घंटों में फिर से बदल गई है। कोरोना मामलों का लगातार घटना और बढ़ना जारी है।

 

 

 

Image courtesy : AP

 

 

सैंपल टेस्टिंग की संख्या बन रही कारण
कोरोना मामलों में उछाल और गिरावट कुछ हद तक रोज होने वाले सैंपल टेस्ट पर निर्भर करती है। 10 अगस्त को 62 हजार केस सामने आए थे, उस​ दिन 6 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए थे। जबकि, 11 अगस्त को 4 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए थे और संक्रमण के 53 हजार केस मिल थे। आज आई रिपोर्ट के तहत 7.33 लाख टेस्ट किए और 60 हजार मामले दर्ज हुए।

 

 

 

 

2 करोड़ टेस्ट में 23 लाख लोग पॉजिटिव मिले
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक दो करोड़ से ज्यादा यानी 2,60,15,297 लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 23 लाख से ज्यादा टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। यानी देश में अब तक 23,29,639 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6,43,948 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि, 46091 लोग मर चुके हैं।

 

 

 

 

24 घंटे में 56 हजार और अब तक 16 लाख लोग ठीक
पिछले 24 घंटे में 834 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 56110 कोरोना मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल की है। पिछले कई दिनों से चिकित्सक हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाने में कामयाब हो रहे हैं। देश में अब तक 16,39,600 कोरोना संक्रमित मरीज वायरस को हराकर पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

शायर राहत इंदौरी की ये थी आखिरी गुजारिश, दुनिया को शायरी का नया अंदाज सिखाने वाला चला गया

बच्चे बच्चे की जुबान पर है राहत इंदौरी की ये शायरी, बॉलीवुड के 10 गीत जो उनकी कलम से निकलते ही सुपरहिट हो गए

 

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय


कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया


8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई


शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh