Menu
blogid : 316 postid : 1392663

भारत में कोरोना की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़ी, जानिए क्या हैं ताजा आंकड़े

Coronavirus cases in last 24 hours in India: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में कोरोना ने 70 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। इस बीच बड़ी संख्या में मरीजों को ठीक करने भी सफलता हासिल हुई है। टेस्ट की संख्या में बढ़ोत्तरी से कोरोना संक्र​मित लोगों की पहचान करने में आसानी हुई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 May, 2020

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े
कोरोना महामारी से निपटने के तमाम प्रयासों के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3604 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस तरह देश में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 70756 पार कर गई है।

 

 

 

 

22 हजार से ज्यादा मरीज ठीक
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चिकित्सकों ने अपनी कोशिशों से अब तक 22454 मरीजों को पूरी तरह कोरोना मुक्त कर लिया है। इन मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। बता दें कि हर दिन मरीजों को ठीक करने में डॉक्टरों को मदद मिल रही है।

 

 

 

 

24 घंटे में 87 की मौत
कोरोना के कारण देश में बड़ी संख्या में रोजाना लोगों की मौत भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 87 कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। देश में करने वालों की कुल संख्या 2293 पहुंच गई है। वर्तमान में 46008 कोरोना मरीजों का अलग अलग शहरों में उपचार चल रहा है।

 

 

 

पूरी दुनिया का हाल
दुनिया भर के लिए मुसीबत बने इस वायरस ने लगभग सभी देशों में तबाही मचाई हुई है। पूरी दुनिया में 4256076 लोग अब तक कोरोना से ग्रसित पाए गए हैं। इनमें से 287336 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 1527568 कोरोना पॉजिटिव लोगों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

दुनिया के ताकतवर देश में अचानक बढ़े 10 हजार से मरीज, एक के बाद एक मरे 300 से ज्यादा लोग

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh