कोरोना महामरी से जूझ रहे देश में लगातार संक्रमित होने के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच अब तक कोरोना महामारी से बचे रहे देश के राज्यों में भी महामारी ने दस्तक दे दी। बता दें कि देश के 4 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला था, लेकिन अब कोरोना से बचने वाले राज्यों की संख्या 4 से घटकर दो रह गई है।
नहीं थम रही महामारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6387 पॉजिटिव केस मिले हैं। देश में कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या 151767 हो गई है। इनमें से 64425 मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में सफलता हासिल हुई है।
कुछ घंटों में ही 170 की जान गई
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश के 170 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। देश में अब तक कुल 4337 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों के आंकड़े में बढ़ोत्तरी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। मरने वालों में आम आदमी ही नहीं बल्कि स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
दो जवान भी महामारी की चपेट में
लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 75 जवानों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 1964 हो गई है। जबकि 20 की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह अन्य सुरक्षाबलों के जवान भी वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
अब तक बचे इन राज्यों में भी पहुंचा कोरोना
वायरस ने अब तक बचे रहे देश के चार राज्यों सिक्किम, दमन और दीव, मिजोरम और लक्षद्वीप में से दो राज्य में कोरोना महामारी पहुंच गई है। आरोग्य सेतु एप के अनुसार सिक्किम और मिजोरम में एक—एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। मिजोरम में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज को ठीक कर लिया गया है, जबकि सिक्किम के मरीज का उपचार चल रहा है। इस तरह अब देश के दो राज्य दमन एवं दीव और लक्षद्वीप ही कोरोना से बचे रह गए हैं।..NEXT
Read More:
एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना
दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज
कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग
Read Comments