Menu
blogid : 316 postid : 1392288

लॉकडाउन का आदेश नहीं मानने पर 9 लोग गिरफ्तार, 3 महीने बाद खुल सका रास्ता

दुनियाभर के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर के नागरिकों को घरों से नहीं निकलने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के आदेशों का पालन नहीं करने वाले ऐसे कई लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इस क्रम में दिल्ली में लॉकडाउन के आदेश के बावजूद धरने पर बैठे 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan22 Apr, 2020

 

 

 

भारत में मरीजों की संख्या 490 पार
दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना से ग्रसित लोगों की संख्या 490 पार कर गई है। इनमें 41 मरीज विदेशी भी शामिल हैं। जबकि कोरोना ने अब तक 9 लोगों की जान ले ली है।

 

 

देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वह घर से निकलने में परहेज करें और इस वायरस से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान रखें। इसके बाद देश के कई राज्यों ने लोगों को घर से नहीं निकलने की अपील करते हुए लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

 

 

शाहीनबाग में धरने पर बैठे लोग
लॉकडाउन के आदेश और धारा 144 लागू होने के बावजूद दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में चल रहा धरना समाप्त नहीं किया गया। दिल्ली सरकार की अपील के बावजूद धरनास्थल से महिलाएं और पुरुष नहीं हटे। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आदेश का पालन नहीं करने वाले इन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

6 महिलाओं समेत 9 लोग गिरफ्तार
एएनआई के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली पुलिस शाहीनबाग धरनास्थल पर पहुंची और लोगों को घरों में लौट जाने की अपील की। लेकिन लोग हटने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर यहां से कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

 

 

3 महीने बाद धरना खत्म और रास्ता शुरू
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इससे पहले पुलिस ने धरनास्थल पर मौजूद कुर्सियां और टेंट को हटवा कर रास्ता खाली करा दिया। इस तरह पिछले तीन महीने से चल रहा धरना खत्म हो गया और यहां का बंद रास्ता भी खुल गया।…NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका ने बनाई कोरोना वायरस की वैक्‍सीन!

कोरोना का डर : कांग्रेस लीडर ने खुद को 14 दिन के लिए ‘बंद’ किया

अस्‍पताल से भागे कोरोना वायरस मरीज

मालिक से कुत्‍ते में पहुंचा कोरोना वायरस, जांच के रिजल्‍ट से खलबली मची

कोरोना वायरस से बचने के ये 3 सबसे आसान तरीके

कोरोना वायरस : हेल्‍पलाइन नंबर पर तकलीफ बताइये तुरंत आएगी मेडिकल टीम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh