Menu
blogid : 316 postid : 1393017

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 May, 2020

पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या के आधार पर जॉन हॉपकिंस ने टॉप 10 देशों की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

 

 

 

 

 

188 मुल्कों में महामारी का कहर
दुनियाभर के करीब 188 मुल्क कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे हैं। बावजूद वायरस को रोकने में पूरी तरह से सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका, फ्रांस, इटली, जापान, आस्ट्रेलिया समेत कई देश वैक्सीन बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

 

 

 

 

 

रूस दूसरे से तीसरे स्थान पर
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या अमेरिका में है। 1681418 लाख मरीज अकेले अमेरिका में ही हैं। ब्राजील 391222 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। 370680 लाख मरीजों के साथ रूस तीसरे स्थान पर और 266599 लाख मरीजों के साथ ब्रिटेन चौथे नंबर पर है। 236259 लाख मरीजों की संख्या वाला स्पेन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।

 

 

भारत इस स्थान पर
सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित देशों की सूची में 230555 लाख संक्रमित मरीजों के साथ इटली छठे नंबर पर है। इसी तरह 182847 लाख मरीजों के साथ फ्रांस सातवें स्थान पर है। 181293 लाख कोरोना मरीजों के साथ जर्मनी आठवें स्थान पर है। तुर्की इस लिस्ट में 158762 लाख मरीजों के साथ नवें स्थान पर है। 153247 लाख संक्रमितों के साथ भारत इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है।

 

 

 

 

चीन और पाकिस्तान की अच्छी स्थिति
इस लिस्ट में ईरान 139511 लाख मरीजों के साथ 11वें स्थान पर है। जबकि, वायरस को जन्म देने वाला चीन इस लिस्ट में अच्छी पोजीशन और 82993 हजार मरीजों के साथ 14वें स्थान पर है। जबकि, पड़ोसी पाकिस्तान 59151 मरीजों के साथ अच्छी पोजीशन 18वें नंबर पर है।

 

 

 

 

पूरी दुनिया 5.60 लाख लोग संक्रमित
जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या 5606925 लाख है। जबकि मरने वालों की संख्या 352886 लाख पार कर गई है। सबसे ज्यादा मौतों के मामले में करीब 1 लाख मौतों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। जबकि 37048 हजार लोगों की जान खोने वाला ब्रिटेन दूसरे और 32955 हजार नागरिकों को खोने वाला इटली तीसरे स्थान पर हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh