Menu
blogid : 316 postid : 1393459

अगले सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो जाएगी, WHO ने विश्व को दी चेतावनी

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Jun, 2020

 

करोना महामारी से जूझ रही दुनिया इसके प्रसार को रोक पाने में सफल नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत शामिल हैं। WHO ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह के अंदर दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

 

 

 

 

1 करोड़ के पार जाएगी संख्या
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक WHO ने महामारी के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। WHO ने कहा है कि अगले सप्ताह के अंदर दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। वहीं, गंभीर रोगियों को बचाने के लिए आक्सीजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

 

दुनियाभर में 5 लाख के करीब लोगों की मौत
WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि, वायरस की वजह से 4.70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। WHO के विशेषज्ञ दलगातार बढ़ रहे संक्रमण पर ​चिंता जताते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के इस्तेमाल को अनिवार्य बताया है।

 

 

 

 

अमेरिका, ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित
कोरोना महामारी से अमेरिका और ब्राजील में बड़े पैमाने पर तबाही मची है। अमेरिका में 2,463,438 लाख मरीज हैं। जबकि, 124,294 लाख लोग वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इसी तरह ब्राजील में 1,193,609 लाख कोरोना संक्रमित मरीज हो चुके हैं। जबकि, 53,895 की अब तक मौत चुकी है।

 

 

 

 

भारत चौथा सबसे ज्यादा प्रभावित देश
कोरोना महामारी के सर्वाधिक शिकार देशों में रूस और भारत भी शामिल हैं। वर्तमान में कोरोना का घर भारत बन चुका है। यहां कोरोना ने सबसे तेज गति से पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। एक दिन में रिकॉर्ड 16 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। भारत में 474,585 संक्रमित सक्रिय मरीज हैं जबकि 14,914 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

इन देशों में भी कोरोना का कहर
रूस में कोरोना मरीजों की संख्या भारत से ज्यादा है। यहां 613,994 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। जबकि, 8,605 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की टॉप टेन सूची में ब्रिटेन, स्पेन, पेरू, चिली, इटली और ईरान भी शामिल हैं। इटली और ईरान में चीन के बाद सबसे तेज गति में कोरोना ने अपने पैर पसारे थे। इन देशों में कोरोना ने अभी भी तबाही मचाई हुई है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh