Menu
blogid : 316 postid : 1393337

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan18 Jun, 2020

 

अभी तक अफ्रीका महाद्वीप के कुछ देशों में कोरोना महामारी नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन अब इस महाद्वीप का कोई भी देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बाहर नहीं है। ऐसे में महाद्वीप के 1.2 अरब से ज्यादा लोग कोरोना महामारी के खतरे में हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस महाद्वीप में भारी तबाही मचा सकता है।

 

 

 

 

 

कोरोना के साए में सभी अफ्रीकी मुल्क
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक अफ्रीका महाद्वीप में कोरोना वायरस का प्रसार सबसे कम गति में हुआ है। हालांकि, अब तक इस महाद्वीप के कुछ देश कोरोना के खतरे से बचे हुए थे लेकिन अब सभी देश कोरोना की चपेट में हैं।

 

 

 

महाद्वीप के 56 देशों में पसरा वायरस
अफ्रीका महाद्वीप में कुल 56 देश हैं (दो देशों की मान्यता पर विवाद है)। इनमें सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या 80412 हजार दक्षिण अफ्रीका में है। इसके बाद सबसे ज्यादा मरीज इजिप्ट में 49219 हजार मरीज हैं। सबसे कम मरीज सिर्फ 4 लेसेथो में हैं। जॉन हॉपकिंस यूनी​वर्सिटी के मुताबिक अफ्रीका महाद्वीप में कुल 267519 लाख कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

 

 

 

 

सबसे ज्यादा मौतें इजिप्ट और दक्षिण अफ्रीका में
अलजजीरा की रिपोर्ट अनुसार अब तक 122661 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। वहीं, अब तक महाद्वीप में कुल 7252 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में इजिप्ट 1850 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि दक्षिण अफ्रीका में 1674 मौतें हुई हैं।

 

 

 

 

 

यूरोप और एशिया से बहुत कम हैं अफ्रीका में संक्रमित
यूरोपीय और एशियाई मुल्कों से अफ्रीकी महाद्वीप के देशों की तुलना करें तो कुछ अफ्रीकी देश शिक्षा से लेकर हर मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया कराने में पीछे हैं। हालांकि, कोरोना के संक्रमण से अपने लोगों को बचाए रखने और संक्रमण को फैलने से रोकने के मामले में अफ्रीका महाद्वीप अन्य दोनों महाद्वीपों से ठीक स्थिति में है। यूरोप में 2261882 लाख मरीज हैं, जबकि एशिया में 1752189 लाख कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

 

 

 

 

विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी
अफ्रीका महाद्वीप में बीमारी का अध्ययन केंद्र ACDCP के विशेषज्ञों ने महाद्वीप में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस आने वाले समय में भारी तबाही मचा सकता है। अफ्रीका के 56 देशों  (दो देशों की मान्यता पर विवाद है) में 1.2 अरब से ज्यादा आबादी रहती है। अफ्रीका के कई देश गरीबी की मार पहले से ही झेल रहे हैं और यहां की स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराई हुई हैं। ऐसे में इन देशों में कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

अमेरिका से उठी नस्लभेद की चिंगारी इंग्लैंड के बाद ब्राजील पहुंची, सड़कों पर उतरे लोगों ने स्टैच्यू गिराए

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh