Menu
blogid : 316 postid : 1393945

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 Jul, 2020

 

Covid-19 Statewise Status : भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ नए मामले सामने आ रहे हैं। सबसे तेजी से कोरोना फैलने वाले देशों की सूची में भारत का भी नाम दर्ज हो चुका है। वहीं, भारत का महाराष्ट्र राज्य कोरोना के सबसे घातक प्रहार से जूझ रहा है। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 3 लाख के पार मरीज अब तक पहुंच चुके हैं। जबकि, एक राज्य ऐसा भी है जहां अब तक एक भी पॉजिटिव केस कंफर्म नहीं किया गया है।

 

 

 

 

 

11 लाख होने वाली है कोरोना मामलों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 38,902 मामले सामने आए हैं। यह संख्या अब तक एक दिन में मिलने वाले नए पॉजिटिव मामलों में सर्वाधिक है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर भारत में अब कुल पॉ​जिटिव मामलों की संख्या 10,77,618 हो गई। जबकि, राज्यों के मामले में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही महाराष्ट्र में मचाई है।

 

 

 

मरने वालों की आधी संख्या अकेले महाराष्ट्र में
भारत सरकार की आरोग्य सेतु एप के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में हुई अब तक मौतों की करीब आधी संख्या अकेले महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार करते हुए 300937 पर पहुंच गई है। यहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8348 नए केस मिले हैं, जबकि 144 की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 11596 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

तमिलनाडु और दिल्ली में भी बढ़ रहीं मौतें
तमिलनाडु भारत का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा राज्य है। यहां अब तक 165714 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जबकि, अब तक 2403 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राजधानी नई दिल्ली कोरोना मामलों में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना के अब तक 121582 मामले आ चुके हैं। इनमें से 101274 ठीक हुए और 3597 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

गुजरात और उत्तर प्रदेश के आंकड़े
भारत में कर्नाटक में कुल 59652 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से 21775 ठीक हुए और 3597 की मौत हो गई है। गुजरात में 47390 कोरोना के मामले दर्ज किए गए। इनमें से 34035 पूरी तरह रिकवर हुए हैं। जबकि, 2122 की मौत हो चुकी है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में अब तक 47036 मामले सामने आए हैं। इसमें 28664 ठीक हुए और 1108 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

इन प्रदेशों की हालत बाकियों से बेहतर
कोरोना वायरस के 500 से भी कम संक्रमितों की संख्या वाले राज्यों में मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और अंडमान निकोबार शामिल हैं। मेघालय में 418 पॉजिटिव केस हैं और कुल 2 मौतें हुई हैं। मिजोरम में 284 केस हैं और यहां एक भी मौत नहीं हुई है। इसी तरह सिक्किम में 275 मामले हैं जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। अंडमान निकोबार में 198 केस हैं और यहां भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

 

 

 

 

इस राज्य में एक भी कोरोना मरीज नहीं
जब भारत में कोरोना के कम्यूनिटी प्रसार की बातें सामने आ रही हैं तब एक राज्य ऐसा भी है जहां अब तक कोरोना अपने कदम नहीं रख सका है। आरोग्य सेतु एप के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत के संघशासित राज्य लक्षद्वीप में अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। यहां एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है।..NEXT

 

 

 

Read More :

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh