Menu
blogid : 316 postid : 1361635

पाकिस्तान में हिंदू ऐसे मनाते हैं दिवाली, मंदिरों और सड़कों पर दिखती है रौनक

भारत और पाकिस्तान के बीच जहां तनाव की स्थिती बनी हुई है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमाओं पर जमकर गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारतीय जवान भी दोगुनी ताकत से जवाब दे रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी दोनों मुल्कों में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। जी हां, पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू लोग भी जमकर दिवाली मनाते हैं तो चलिए जानते हैं कैसी होती है उनकी दिवाली।



सिंध बाजारमेंछाई दिवाली की रौनक

पाकिस्तान में छपे अखबारों में दिवाली को खास महत्व दिया गया है। अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के हिंदू बहुल्य इलाके सिंध में बाजार सजे हुए हैं। दिवाली का जश्न अब पूरे शबाब पर है और हर कोई इसका लुफ्त लेने के लिए तैयार है। पूरा पाकिस्तान का बाजार दिवाली के पर्व से जगमगा उठा है।




हिंदुओं के साथ हर धर्म के लोग मनाते हैं दिवाली

राजधानी पेशावर में दिवाली समारोह में हिंदुओं के साथ मुसलमान, इसाई और सिख भी शामिल होते हैं। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, पटाखे जलात हैं और इस जश्न को पूरे धूम धाम से मनाते हैं। आप खुद तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से लोग इसका लुफ्त ले रहे हैं।




मंदिरो में मनाई जाती है दिवाली

वैसे ऐसा नहीं हे लोग केवल अपने घरों में दिवाली मनाते हैं बल्कि मंदिरो में भी लोग दिए के साथ दिवाली का स्वागत करते हैं। हर घर में दिए और लाइटें जलाई जाती हैं, साथ ही लोग रंगोली बनाते हैं और पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं।




हिन्दू कम्युनिटी के लोग चाहते हैं जल्द खत्म हो तनाव

वांकवानी और पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू कम्युनिटी के लोगों ने इस मौके पर दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते की ख्वाहिश जाहिर की है। वांकवान के लोग कहते हैं कि, दीपावली का पर्व हमेशा सभी के खुशी का संदेश लेकर आता है। हमे विश्वास है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच का तनाव खत्म हो जाएगा।




पाकिस्तान सहित 12 देशों में दीवाली की छुट्टी

मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मॉरीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, सिंगापुर, फिजी, भारत तथा बांग्लादेश में दीपावली पर आधिकारिक अवकाश होता है। पाकिस्तान के सिंध में भी हिंदुओं को छुट्टी देने का एलान किया है। पाकिस्तान में हर साल दीवाली जोरों शोरों से मनाई जाती है। इस बार भी वहां के बाजार गुलजार हैं, इस बार भी मंदिरों और सड़कों पर जश्न का माहौल दिखेगा।…Next



Read More:

पटाखा बैन विरोध में दिल्ली में लगे पोस्टर, पुलिस की चौकसी हुई फेल

Delhi-NCR में पटाखों की बिक्री पर बैन बरकरार, ऑनलाइन रास्‍ते भी हुए बंद

रिहा होने के बाद भी हर 15 दिन में जेल जाएंगे तलवार दंपति!

पटाखा बैन विरोध में दिल्ली में लगे पोस्टर, पुलिस की चौकसी हुई फेल
Delhi-NCR में पटाखों की बिक्री पर बैन बरकरार, ऑनलाइन रास्‍ते भी हुए बंद
रिहा होने के बाद भी हर 15 दिन में जेल जाएंगे तलवार दंपति!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh